एयर इंडिया का विनिवेश

Updated at : 19 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया का विनिवेश

एयर इंडिया का विनिवेश सरकार के लिए गले की फांस बन गया है. न उगलते बन रहा है, न ही निगलते. पहले 49 फीसदी इक्विटी की पेशकश की गयी. कोई खरीदार नहीं आया. अब उसे बढ़ाकर 76 फीसदी कर दिया गया. अब भी कोई निजी संस्था हाथ लगाना नहीं चाह रही है.कभी भारत की शान […]

विज्ञापन
एयर इंडिया का विनिवेश सरकार के लिए गले की फांस बन गया है. न उगलते बन रहा है, न ही निगलते. पहले 49 फीसदी इक्विटी की पेशकश की गयी. कोई खरीदार नहीं आया.
अब उसे बढ़ाकर 76 फीसदी कर दिया गया. अब भी कोई निजी संस्था हाथ लगाना नहीं चाह रही है.कभी भारत की शान रहे इस उड़ान सेवा की हालत ऐसी जर्जर कैसे हो गयी? यह सब सरकार के आर्थिक सुधार एवं निजीकरण का नतीजा है.
राष्ट्रीय विमान सेवा को एक सोची समझी साजिश के तहत इनके फायदेमंद वाले रूट से हटाया गया. वहां निजी सेवाओं का विस्तार दिया गया. परिणाम हुआ कि आज वे सब के सब मुनाफे में है, एयर इंडिया घाटे में. यहीं नीति चलती रही तो वो दिन दूर नहीं जब, देश को पूरी तरह से निजी हाथों को सौंप दिया जायेगा.
जंग बहादुर सिंह, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola