अनोखी मिसाल

Updated at : 29 Dec 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
अनोखी मिसाल

देश में बहुत कुछ अनोखा हो रहा है. एक मुख्यमंत्री अपने ऊपर चल रहे मुकदमों को खारिज करवा रहा है. योगी आदित्यनाथ अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों के साथ-साथ राज्यभर में दायर किये गये 20 हजार के करीब मामलों को रद्द करने की पहल कर चुके हैं. उनका तर्क है कि ये सारे मुकदमे राजनीतिक दुर्भावना […]

विज्ञापन

देश में बहुत कुछ अनोखा हो रहा है. एक मुख्यमंत्री अपने ऊपर चल रहे मुकदमों को खारिज करवा रहा है. योगी आदित्यनाथ अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों के साथ-साथ राज्यभर में दायर किये गये 20 हजार के करीब मामलों को रद्द करने की पहल कर चुके हैं.

उनका तर्क है कि ये सारे मुकदमे राजनीतिक दुर्भावना के कारण दायर किये गये हैं. तो इसका मतलब है कि देश के दूसरे राजनीतिज्ञों पर भी जो मुकदमे चल रहे हैं, वे सब राजनीतिक दुर्भावना के कारण, उन्हें बदनाम करने के लिए, विरोधियों द्वारा दर्ज करवाये गये हैं? फिर तो सरकार को 12 विशेष अदालत गठित करने की कोई जरूरत ही नहीं! सभी राजनीतिक लोग खुद से खुद को बाइज्जत बरी कर लेंगे! सच कहें, तो यूपी सरकार का कदम दुनिया का एक अविश्वसनीय और अनोखा उदाहरण है. ऐसा सिर्फ आज के भारत में ही संभव है.

जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola