आयकर कानून सरल होना चाहिए : आरसीपी सिंह

पटना: राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह सरकार अनावश्यक रूप से कानून के खौफ का वातावरण पैदा कर लोगों को डरा रही है. कानून सख्त होना चाहिए. लेकिन सिविल मामले में क्रिमिनल को नहीं जोड़ा जाना चाहिए. आयकर का कानून सरल होना चाहिए. एक लाख […]
एक लाख का जेवर खरीदने पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है, यह ठीक नहीं है. श्री सिंह शनिवार को होटल मौर्या में फेडरेशन ऑफ पेपर ट्रेडर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया के तृतीय कार्यकारिणी बैठक में बोल रहे थे. बिहार पेपर मर्चेट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पैन का हर तरफ मिसयूज हो रहा है. लोगों की प्राइवेसी लगातार खत्म हो रही है. लोकतांत्रिक ढंग से इसका विरोध करना चाहिए. लोकतांत्रिक मूल्य का गला नहीं घोंटना चाहिए. एमएलसी ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि सबसे पहले पेपर का निर्माण चाइना से हुआ.
हिंदुस्तान में पेपर आने के बाद पेपर क्रांति आ गयी. लोगों के बीच भ्रम है कि पेपर से जंगल का विनाश होता है, जबकि अन्य माध्यमों से भी पेपर बनता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










