Weather Forecast Updates : आज मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में बारिश की संभावना, दिल्ली में साफ रहेगा आसमान
Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ गया है. बंगाल की खाड़ी में बने low pressure area के कारण देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. 16 अक्टूबर (16 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. Maharashtra के जिलों में rain ने 27 लोगों की जान ले ली है. Mumbai और पुणे में जमकर बारिश के आसार बने हुइए हैं. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
शनिवार को मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में बारिश की संभावना, दिल्ली में साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को आसमान साफ रहेगा. मुंबई में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे. साथ ही हल्की बरसात की भी संभावनपा है. चेन्नई में बादल छाये रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना है. कोलकाता में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर और लद्दाख में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा. इधर, गुवाहाटी में कोहरे और धूंध के साथ आसमान में बादल छाये रहेंगे.
तेलंगाना के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बाैछार की संभावना
तेलंगाना के गुंटूर, जांगों, खम्मम, महबूबनगर, महबूबनगर, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, रंगा रेड्डी, सूर्यदत्त, यदाद्री-भोंगीर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछार की संभावना है.
आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
आंध्र प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, गुंटूर, कृष्णा, प्रकाशम, श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम, विजयनगरम जिलों में अगले चार से छह घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
अरब सागर पर डिप्रेशन
अरब सागर पर डिप्रेशन बन सकता है. मध्य प्रदेश व गुजरात में बारिश बढ़ेगी
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार
राष्ट्रीय राजधानी में हवा चलने से प्रदूषक तत्वों में छितराव होने से शुक्रवार को वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी सी गिरावट आई है. शहर में सुबह दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 दर्ज किया गया. बृहस्पतिवार को औसत एक्यूआई 315 रहा जो 12फरवरी के बाद से सबसे खराब रहा.
सोलापुर जिले में बारिश का जोर घटा, कई इलाके अब भी जलमग्न
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बारिश का जोर घटा है, लेकिन कई इलाके अब भी बाढ़ग्रस्त हैं, जहां 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए