Live Updates

Weather Forecast: अभी ठंड से राहत, झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आज का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE Updates: ठंड से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पंजाब के लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है. देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. यहां जानें आज के मौसम के बारे में…

विज्ञापन

झारखंड के मौसम का मिजाज 

रांची और आसपास का मौसम एक बार फिर 22 जनवरी, 2022 से बदलने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 25 और 26 जनवरी 2022 को सुबह में धुंध व कोहरा छाये रहने की संभावना है. साथ ही शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है.

इन राज्यों में घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है. 21 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम में हलचल हो सकती है.

दिल्ली में अगले 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी है. इसकी वजह से 21,22 और 23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है. 22 जनवरी को इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

21 और 22 जनवरी को यहां होगी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 21 और 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर

देश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है. एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और उससे सटे उत्तराखंड में बना हुआ है.

मौसम विभाग ने कहा

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में महीने के अंत तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और जनवरी के आखिर तक ज्यादा बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola