Live Updates

Weather Forecast : अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम, झारखंड में होगी बार‍िश, दिल्ली में चलेगी शीत लहर, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Vehicles ply amid hazy weather conditions, in New Delhi, Monday, Oct. 19, 2020. The national capital’s air quality was recorded in the “poor” category on Monday morning, even as pollution levels dipped slightly due to favourable wind speed. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI19-10-2020_000031B)

Weather Forecast Today LIVE Update : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी (Snowfall) के बाद कड़ाके की ठंड (Winter NEWS) का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में उत्तर तथा मध्य भारत में कड़ाके की ठंड (cold wave) का नया दौर शुरू होने का अनुमान जताया है. मौसम फिर बदलने के आसार नजर हैं. देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

झारखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी की रात से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का बादल देखने को मिल सकता है. कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

यूपी में कड़ाके की ठंड

यूपी में कड़ाके की ठंड जारी है. सूबे में 25 जनवरी को शीतलहर और कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

राजस्थान में जारी है ठंड का कहर और गिरेगा तापमान

राजस्थान में सर्दी का कहर जारी रहेगा. राज्य के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो अभी तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. पिलानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, अलवर में 6.4 डिग्री तथा बूंदी में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत के हिस्सों में लोगों को अगले तीन से चार दिनों के दौरान गंभीर शीत लहर के साथ ठंड का सामना करना पड़ेगा.

कश्मीर अभी चिल्लई-कलां की चपेट में

कश्मीर अभी चिल्लई-कलां की चपेट में है. यह 40 दिन की अवधि है, जिसमें कड़ाके की सर्दी पड़ती है और घाटी शीत लहर की चपेट में होती है तथा तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है. ऐसी स्थिति में यहां के जलाशयों और पाइपलाइन में पानी जमने लगता है. वहीं इस अवधि में बर्फबारी की संभावना खास तौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्वाधिक होती है. चिल्लई कलां 31 जनवरी को खत्म होगा.

कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप

कश्मीर घाटी में सप्ताहांत में बर्फबारी के बाद ज्यादातर इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है और न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola