ePaper
Live Updates

Weather Forecast Today Live Update : उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, जम गई डल झील, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated at : 13 Jan 2021 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Today Live Update : उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, जम गई डल झील, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast today Live Update : तापमान में हो रही गिरावट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों (North india weather) के वास्ते अगले चार दिनों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. झारखंड (Jharkhand me kaisa hai mausam) का पारा करीब 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. देश के दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:02 PM. 13 Jan 2110:02 PM. 13 Jan

हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य के नीचे

हिमाचल प्रदेश के केलांग और कल्पा में बुधवार को पारा शून्य से काफी नीचे चला गया. जबकि, राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: एक डिग्री, सात डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इस बीच राज्य में सबसे अधिक तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस सोलन में दर्ज किया गया.

10:02 PM. 13 Jan 2110:02 PM. 13 Jan

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा और नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा. जहां, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया. हिसार में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा. वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:02 PM. 13 Jan 2110:02 PM. 13 Jan

कश्मीर : डल झील समेत कई अन्य जलाशयों पर जम गयी बर्फ की घनी चादर

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के तौर पर काम करने वाले पहलगाम पर्यटन स्थल में शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. डल झील समेत कई अन्य स्थिर जलाशयों पर बर्फ की घनी चादर जम गयी है.

10:02 PM. 13 Jan 2110:02 PM. 13 Jan

राजस्थान में भी ठंड का कहर जारी

राजस्थान में बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी जारी रही और प्रदेश के गंगानगर में रात का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, राज्‍य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे रहा.

2:21 PM. 13 Jan 212:21 PM. 13 Jan

आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 जनवरी, 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था. शेष घाटी में भी भीषण ठंड है.

2:21 PM. 13 Jan 212:21 PM. 13 Jan

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से हवाओं के मैदानी इलाकों की ओर आने कारण दिल्ली में बुधवार को शीत लहर का कहर जारी रहेगा.

11:55 AM. 13 Jan 2111:55 AM. 13 Jan

दिल्ली में 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. भारत के कई राज्यों में तापमान में हो रही गिरावट से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

शीतलहर की चेतावनी

पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी सर्द हवा और गलन के साथ पूरा उत्तर प्रदेश ठिठुर चुका है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कुछ स्थानों पर अगले चौबीस घंटों के दौरान शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

श्रीनगर में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, जम गई डल झील

श्रीनगर में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां -7.8 डिग्री तकपारा पहुंच गया. डल झील जम गई.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

दिल्ली में और गिरेगा पारा 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसके आने वाले दिनों में और गिरने का अनुमान है.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

यहां पारा शून्य के नीचे 

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में बीती रात न्यूनतम तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे चला गया.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

घना कोहरा छाये रहने का अनुमान

विभाग के मुताबिक बुधवार को उत्तर प्रदेश में छिटफुट स्थानों पर हल्का से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

झारखंड का मौसम

झारखंड की बात करें तो यहां भी ठंड बढ़ी है. राजधानी रांची समेत सूबे के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान के करीब तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

बिहार में ठंड बढ़ गई

बिहार में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में पछुआ हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है.

7:24 AM. 13 Jan 217:24 AM. 13 Jan

ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के वास्ते अगले चार दिनों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.

7:24 AM. 13 Jan 217:24 AM. 13 Jan

यहां होगी भारी बारिश

तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी वर्षा के पूर्वानुमान के साथ ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि शुष्क उत्तरी/ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है जिससे पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है.

झारखंड बिहार में फिर बढ़ी ठंड, दिल्ली यूपी में गिरा पारा,जानें आपके राज्य का हाल

7:24 AM. 13 Jan 217:24 AM. 13 Jan

तेज शीतलहर चलने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तथा उत्तरप्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर अगले तीन दिन शीत लहर/ तेज शीतलहर चलने की संभावना है.

7:24 AM. 13 Jan 217:24 AM. 13 Jan

सामान्य से घना कोहरा

आईएमडी ने कहा कि अगले चार-चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में छिटपुट स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छाया रह सकता है. विभाग ने 13-16 जनवरी के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उसने 13 जनवरी के लिए राजस्थान के लिए भी अलर्ट जारी किया है.

7:24 AM. 13 Jan 217:24 AM. 13 Jan

विभाग के चार रंगों के कोड

आपको बता दें कि मौसम की तीव्रता के आधार पर विभाग के चार रंगों के कोड हैं. ऑरेंज अलर्ट मौसम की बहुत ही प्रतिकूल संभावना के लिए तैयार रहने का संकेत होता है. लाल अलर्ट संभावित अत्यधिक प्रतिकूल मौसम से जान-माल के नुकसान की संभावना की चेतावनी होता है. हरा अलर्ट सामान्य मौसम दशा का प्रतीक है और पीला अलर्ट बिगड़ते मौसम पर नजर रखने का संकेत है.

11:48 AM. 13 Jan 2111:48 AM. 13 Jan

2-3 दिन वर्षा

कोमोरिन क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले 2-3 दिन वर्षा होने की संभावना है.

7:24 AM. 13 Jan 217:24 AM. 13 Jan

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola