Weather Forecast /Tauktae Cyclone : महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत, गुजरात में दो लाख लोगों को हटाया गया, अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू

Updated:
विज्ञापन

Kanyakumari: A huge tidal wave due to the cyclone Tauktae at a seashore in Puthurai, in Kanyakumari district, Sunday, May 16, 2021. (PTI Photo) (PTI05_16_2021_000183B)

Weather Forecast Today/Tauktae Cyclone LIVE : राजधानी दिल्ली के मौसम में सप्ताह के पहले दिन सोमवार से बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. JHARKHAND के मौसम में फिर बदलाव होगा. पूर्वी BIHAR को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. मौसम (MINIMUM TEMP) के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू

अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू हो चुकी है. ‘ताऊ ते’ तूफान के मद्देनजर अहमदाबाद एयरपोर्ट सुबह 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया.

लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD, आइएमडी) के अनुसार, गुजरात तट पर ‘ताऊ ते’ तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है. इस चक्रवात से 14 जिले प्रभावित हुए हैं.

महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत, गुजरात में दो लाख लोगों को हटाया गया

भीषण चक्रवाती तूफान सोमवार रात में गुजरात के सौराष्ट्र तट से आ टकराया और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है. इससे पहले, चक्रवात के कारण मुंबई में भारी वर्षा हुई और गुजरात में दो लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा. महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत हुई है.

गुजरात तट पर पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘ताउ ते’ तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘ताउ ते’ गुजरात तट के करीब पहुंचा. अगले दो घंटों के दौरान लैंडफॉल जारी रहेगी.

दीव में कच्चे घरों से लोगों को निकाल कर शेल्टर में शिफ्ट कराया गया, एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात, सेना को बुलाया गया

दीव की जिलाधिकारी सलोनी राय ने बताया कि चक्रवात ‘ताउ ते’ का संभावित लैंडफॉल रात आठ बजे है. इस दौरान 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हम कच्चे घरों से लोगों को निकाल रहे हैं. करीब 1200 लोगों को शेल्टर में शिफ्ट किया गया है. कोविड अस्पताल में दोहरी बिजली बैकअप व्यवस्था की गयी है. साथ ही एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं और भारतीय सेना की दो टीमें भी आयेंगी. सीएचसी, पीएचसी और सरकारी अस्पताल 24 घंटे चालू रहेंगे.

चक्रवात ‘ताउ ते’ ने ली महाराष्ट्र में छह लोगों की जान, मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रवात ‘ताउ ते’ के कारण हुए नुकसान में छह लोगों की मौत हो गयी और नौ घायल हो गये. वहीं, चार जानवरों की भी मौत हो गयी है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola