अब बाल कटवाना नहीं रहा आसान, पहले लें नाई से अपॉइंटमेंट, फिर करना होगा ये काम

Updated:
विज्ञापन
अब बाल कटवाना नहीं रहा आसान, पहले लें नाई से अपॉइंटमेंट, फिर करना होगा ये काम

तीन महीने बाद 2 जून से दिल्ली में हेयर सैलून (Delhi, Salons reopen) का ताला खुल गया है जिसके बाद यहां लोग पहुंच रहे हैं. यदि आप समझ रहे हैं कि पहले की तरह आप सैलून से बाल कटवाकर आसानी से घर पहुंच जाएंगे, तो आप गलत हैं. जी हां, बाल कटवाने के लिए आपको ऑनलाइन टाइम लेना होगा. इस संबंध में एक सैलूनवाले ने बताया कि हम सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं.

विज्ञापन

तीन महीने बाद 2 जून से दिल्ली में हेयर सैलून का ताला खुल गया है जिसके बाद यहां लोग पहुंच रहे हैं. यदि आप समझ रहे हैं कि पहले की तरह आप सैलून से बाल कटवाकर आसानी से घर पहुंच जाएंगे, तो आप गलत हैं. जी हां, बाल कटवाने के लिए आपको ऑनलाइन टाइम लेना होगा. इस संबंध में एक सैलूनवाले ने बताया कि हम सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं.

गोल बाज़ार स्थित सैलून के मालिक ने बताया कि हम सरकार द्वारा दिए गए सभी नियमों का पालन कर रहे हैं. अपॉइंटमेंट के बिना हम किसी ग्राहक को सैलून में आने नहीं दे रहे हैं. आपको बता दें कि सैलून संचालक भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक समय पर चेयर के हिसाब से ग्राहकों को वक्त दे रहे हैं.

Also Read: क्या भारतीय सीमा में नहीं घुसा कोई चीनी सैनिक? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना

कैसी है व्यवस्था : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सैलूनों में सभी चेयर के बीच पर्दे डाले गए हैं. बाल कटिंग करने वाले भी पीपीई किट और फेस शील्ड का उपयोग करते नजर आ रहे हैं. इस किट में बाल काटने वाले नाई किसी डॉक्टर से कम नज़र नहीं आ रहे हैं. दुकान में जैसे ही आप पहुंचेंगे तो पहले आपकी स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद हैंड सेनेटाइजर भी दिया जा रहा है.

दिल्ली में इन चीजों पर दी गयी है रियायत : दो महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली में नाई की दुकानें और सैलून फिर खुल गये हैं जबकि स्पा फिलहाल बंद है तथा निरुद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक रहेगा. चार-पहिया, दो-पहिया वाहनों, ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में सवार होने वाले लोगों की संख्या को लेकर भी अब कोई प्रतिबंध नहीं है. बाजारों में दुकानों को सम- विषम योजना के आधार पर खोलने की अनुमति थी लेकिन अब सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है. दिल्ली सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, शॉपिंग मॉल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार और ऑडिटोरियम बंद ही रहेंगे. होटल और आतिथ्य सेवाएं भी बंद रहेंगी लेकिन जिनका संबंध सरकारी सेवाओं से होगा,वे इस पाबंदी से मुक्त रहेंगी. रेस्तरां को केवल डिलीवरी और खाने-पीने की चीजें पैक कराकर देने की अनुमति है.

धार्मिक स्थल बंद : आदेश के मुताबिक सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, अकादमिक और धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य जमावड़े पर पाबंदी रहेगी. सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. बसों में 20 ही यात्रियों के सवार होने संबंधी कदम एक दूसरे से दूरी बना कर रखने के लिए जारी रहेगा.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola