नहीं रहा गोधरा कांड का मुख्य आरोपी, लंबे समय से था बीमार, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुजरात के गोधरा कांड का मुख्य आरोपी हाजी बिलाल की मौत हो गई है. चार साल से उसकी तबीयत खराब चल रही थी. गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को जलाने के मामले में उसे उम्रकैद मिली थी.

विज्ञापन

नहीं रहा गुजरात के गोधरा कांड का आरोपी हाजी बिलाल. बीते चार साल से उसकी तबीयत खराब चल रही थी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. बता दें, गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को जलाने के मामले में उसे उम्रकैद मिली थी. वडोदरा सेंट्रल जेल में वो सजा काट रहा था.

विज्ञापन

बता दें, हाजी बिलाल बीते चार सालों से बीमार चल रहा था. 22 नवंबर से उसकी हालत ज्यादा खराब थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो वडोदरा के एसएसजी अस्पताल ऑक्सीजन सपोर्ट पर था. लेकिन गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई. मौत के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पुलिस का कहना है कि उसका शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा.

गौरतलब है कि 2 फरवरी 2002 में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 डिब्बे में आग लगा दी गई थी जिसमें 59 लोगों की जलकर मौत हो गई थी. इस मामले में हाजी बिलाल मुख्य आरोपियों में से एक था. जिसे निचली अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. हालांकि बाद में गुजरात उच्च न्यायालय ने हाजी बिलाल समेत 11 दोषियों की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola