ePaper

WMO की चेतावनी : भारत समेत दुनिया भर में मंडरा रहा सूखा बढ़ने का खतरा, जुलाई में लौट सकता है अल नीनो

Updated at : 04 May 2023 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
WMO की चेतावनी : भारत समेत दुनिया भर में मंडरा रहा सूखा बढ़ने का खतरा, जुलाई में लौट सकता है अल नीनो

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार, अल नीनो के अब जुलाई के अंत तक 60 फीसदी संभावना है और सितंबर के अंत तक 80 फीसदी संभावना के साथ उभरने की भविष्यवाणी की गई है. खास बात यह है कि अल नीनो के प्रभावी होने से दुनिया भर में सूखे का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : जलवायु परिवर्तन के बीच इस साल के मानसून में भारत समेत पूरी दुनिया में तापमान बढ़ने की संभावना अधिक है. इसका कारण यह है कि लगातार तीन बार ‘ला नीना’ की दुर्लभ घटना के बाद आगामी महीनों में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने की संभावना बढ़ रही है, जिसे ‘अल नीनो’ गतिविधि कहा जाता है. इसका संबंध उच्च वैश्विक तापमान से है. इसके कारण भारत में मानसून पर असर पड़ सकता है. खास बात यह है कि अल नीनो के प्रभावी होने से दुनिया भर में सूखे का खतरा मंडरा रहा है.

जुलाई के अंत तक उभरेगा अल नीनो

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार, अल नीनो के अब जुलाई के अंत तक 60 फीसदी संभावना है और सितंबर के अंत तक 80 फीसदी संभावना के साथ उभरने की भविष्यवाणी की गई है. डब्ल्यूएमओ के क्षेत्रीय जलवायु पूर्वानुमान सेवा प्रभाग के प्रमुख विल्फ्रान मौफौमा ओकिया ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह दुनिया भर में मौसम और जलवायु की प्रणाली को बदल देगा.

1950 के बाद तीसरी बार प्रभावी रहा ला नीना

डब्ल्यूएमओ के अनुसार अल नीनो के प्रभावी होने के साथ ही अब तक के सबसे लंबी ‘ला नीना’ गतिविधि भी समाप्त हो जाएगी. वर्ष 1950 के बाद ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब ‘ला नीना’ गतिविधि लगातार तीसरे वर्ष देखी गई हो. ‘ला नीना’ का अर्थ समुद्र की सतह के तापमान के सामान्य से अधिक ठंडा होने का चरण है. लगातार तीन बार ‘ला नीना’ के प्रभाव के बाद इस साल अल नीनो की स्थिति बनेगी. ला नीना, अल नीनो की विपरीत स्थिति है.

Also Read: खतरनाक है अल-नीनो की वापसी

अल नीनो के प्रभाव से बढ़ता है सागर के जल का तामान

अल नीनो के कारण दक्षिण अमेरिका के पास प्रशांत महासागर की सतह के जल का ताप सामान्य से अधिक हो जाता है और इसे मानसून की हवाओं के कमजोर पड़ने तथा भारत में कम बारिश के साथ जोड़ कर देखा जाता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने पिछले सप्ताह कहा था कि मॉनसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है और इसका प्रभाव मानसून के दूसरे भाग में महसूस किया जा सकता है.

Also Read: Weather Report : अल-नीनो के प्रभाव से भारत में इस साल सूखा पड़ने के आसार, खेती-बाड़ी होगी प्रभावित

कभी कभी अल नीनो के चक्र में भी होती है बारिश

महापात्रा ने कहा था कि 1951-2022 के बीच जितने साल भी अल नीनो सक्रिय रहा है, वे सभी वर्ष मानसून के लिहाज से खराब नहीं थे. उन्होंने कहा कि इन वर्षों में अल नीनो के प्रभाव वाले 15 साल थे और उनमें से छह में ‘सामान्य’ से लेकर ‘सामान्य से अधिक’ बारिश हुई.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola