1. केरल में बारिश का कहर: बाढ़-भूस्खलन से 6 की मौत, कई जिलों में हालात गंभीर
केरल में मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इडुक्की, कोट्टायम जैसे इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. ओडिशा में बाढ़ का खतरा: हीराकुड से छोड़ा गया पानी कटक पहुंचा, 10 जिले हाई अलर्ट पर
ओडिशा में महानदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. हीराकुड बांध से पानी छोड़े जाने के बाद 10 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मौसम विभाग ने 21 जिलों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. असम बाढ़ के असली हीरो: 6 नावों के सहारे 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला
असम के शिवसागर में आई बाढ़ के दौरान स्थानीय लोगों ने सिर्फ छह देसी नावों के सहारे पांच गांवों के 1,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि उस समय अपनी जान से ज्यादा लोगों की जान बचाना जरूरी था. पूरी खबर यहां पढ़ें .
4. CWG 2026 का समापन: भारत ने जीते 39 मेडल, जानिए किस खेल में मिले सबसे ज्यादा पदक; देखें पूरी लिस्ट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए. भारतीय दल इस बार संस्करण में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर रही. इस बार सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल बॉक्सिंग में आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, धक्कामुक्की के बाद बोले- हाथ में चाकू था, मुझे मारने आए थे
दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक दो युवक पहुंचे और सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए बहस करने लगे. देखते ही देखते धक्कामुक्की शुरू हो गई, जिसके बाद पप्पू यादव ने दावा किया कि हमलावर चाकू लेकर उन्हें मारने आए थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत; 18 घायल
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित स्वात जिले में रविवार को हादसा हो गया. कबाल कस्बे में आयोजित स्वात शांति रैली के दौरान हुए अचानक जोरदार विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. ड्रोन से मौत की डिलीवरी! बीकानेर बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन, 11 हथियार बरामद, पंजाब कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता
बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पुलिस ने 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप के साथ एक ड्रोन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. 'ऑपरेशन शॉकवेव' के तहत हुई इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. पाकिस्तानी आतंकियों की हनीट्रैप अर्पिता सरकार का क्या है सच? जानें पिता ने क्या कहा
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग के एजेंट हमीद मंडल उर्फ हमीम और उसकी गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने और अपहरण की योजना का खुलासा हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसमें JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. इस संक्षिप्त सत्र में प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर जोरदार बहस होने की उम्मीद है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. बिहार में परिसीमन के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव, मंत्री दीपक प्रकाश ने बताई सरकार की तैयारी
बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राज्य में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. यह प्रक्रिया 2011 की जनगणना के आधार पर होगी, जिससे नई पंचायतों का गठन भी संभव है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. ड्रोन से मौत की डिलीवरी! बीकानेर बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन, 11 हथियार बरामद, पंजाब कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता
बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पुलिस ने 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप के साथ एक ड्रोन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. 'ऑपरेशन शॉकवेव' के तहत हुई इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. NEET आंदोलन के बाद संभाजीनगर में जुटेंगे CJP के नेता, 5 अगस्त की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बैठक करने वाली है. जिसमें पार्टी के टॉप सदस्य शामिल होंगे. बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. राहुल गांधी का Gen-Z अंदाज: कोरियन फिंगर हार्ट से विश किया फ्रेंडशिप डे, शहजाद पूनावाला ने यूं कसा तंज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने Gen-Z स्टाइल में फ्रेंडशिप डे विश किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया है, जिसमें वे कोरियन फिंगर हार्ट इमोजी पोज में नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी के पोस्ट पर शहजाद पूनावाला ने तंज कसा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. NEET PG 2026: अब हर सवाल का जवाब देने के लिए ज्यादा समय, घर के करीब मिलेगा एग्जाम सेंटर
NEET PG 2026 परीक्षा में कई खास बदलाव किए गए हैं. अभ्यर्थियों को अब हर सवाल के लिए ज्यादा समय मिलेगा, परीक्षा केंद्र घर के नजदीक आवंटित किए जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से अधिक सख्त होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. वंदे भारत एक्सप्रेस बनी जीवनरक्षक: ग्रीन कॉरिडोर के जरिए अंकलेश्वर से अहमदाबाद पहुंचा डोनर हार्ट
गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक बार फिर जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई है. अंकलेश्वर से डोनर हार्ट को ग्रीन कॉरिडोर की मदद से समय रहते अहमदाबाद पहुंचाया गया, जहां यूएन मेहता अस्पताल में मरीज का हार्ट ट्रांसप्लांट किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. तसलीमा नसरीन को कोलकाता में रहने के लिए मिलेगा घर, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान
तसलीमा नसरीन का 19 साल का इंतजार खत्म हुआ. वह कोलकाता लौटीं और यहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें वो सब कुछ दे दिया, जो वह चाहतीं थीं. सुरक्षा के साथ-साथ कोलकाता में आवास का भी आश्वासन मुख्यमंत्री ने बांग्लादेशी मूल की लेखिका को दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली छात्रा की मां बोलीं- हम शर्मिदा हैं, माफी से बेटी को नई जिंदगी मिल गई
पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलने वाली लड़की की मां ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम की माफी के कारण उनकी बेटी को नया जीवन मिला है.पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. होर्मुज और लाल सागर के रास्तों पर 'टोल वॉर'! ईरान और हूती की तैयारी ने क्यों बढ़ाई अमेरिका की चिंता?
ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों से टोल लगाने की मांग ने वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. जानें सदियों पुराने समुद्री विवाद और संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि के बारे में. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. भारत-तालिबान की नजदीकी से बौखलाया पाकिस्तान, RSS-BJP को बताया मालिक और तालिबान को गुलाम
भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच मजबूत होते राजनयिक और व्यापारिक रिश्तों से पाकिस्तान की बौखलाहट खुलकर सामने आ गई है. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने BJP, RSS और तालिबान शासन के रिश्तों पर तंज कसते हुए इसे "मालिक और गुलाम" का रिश्ता करार दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. झारखंड में अगले पांच दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 4 से 6 अगस्त के बीच कई जिलों में 65 से 115 मिमी तक वर्षा हो सकती है. गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी खास सलाह दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
