26 जुलाई की टॉप 20 खबरें: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP का प्रदर्शन समाप्त; प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

26 July Top 20 News: देशभर में छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के कारण धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सरकार की ओर से सभी मांगें मान लेने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी की अगुआई में छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है. प्रधान के इस्तीफा देने के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम

NEET-UG परीक्षा में हुई अनियमितताओं के बाद कॉकरोच जनता पार्टी की अगुआई में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है. अपने पत्र में उन्होंने देश की युवाशक्ति, छात्रों के भविष्य, और देश की एकता का हवाला देते हुए इस फैसले की मुख्य वजहों का जिक्र किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. CJP ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की, सरकार ने मान ली छात्रों की सभी मांगें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने छात्रों की सारी मांगें मान ली हैं. जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. इंटरनेट बंद, मेट्रो बंद...फिर भी नहीं टूटी छात्रों की डिजिटल चेन; जंतर-मंतर प्रदर्शन में Gen-Z का नया हथियार बना बिटचैट

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में इस बार सिर्फ नारों और पोस्टरों की नहीं, बल्कि तकनीक की भी बड़ी लड़ाई देखने को मिली. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. दिल्ली से न्यूयॉर्क तक गूंजा CJP का आंदोलन: गुतारेस बोले- छात्रों को बिना डर प्रदर्शन का अधिकार

युवाओं और छात्रों के नेतृत्व में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन की गूंज संयुक्त राष्ट्र (UN) तक पहुंच गई है. यूएन ने नई दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शनों का संज्ञान लेते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के अधिकारों की रक्षा करने की बात कही है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कैसे पहुंचा NEET आंदोलन? जानिए पिछले 48 घंटे में कैसे बदला सरकार का मूड

नीट पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के 36वें दिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले सरकार अपने फैसलों के जरिए इसका संकेत दे रही थी. जानें पिछले 48 घंटों में ऐसा क्या हुआ कि सरकार ने अपना रुख बदल लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. धर्मतला हिंसा में 7 FIR दर्ज, शुभेंदु अधिकारी बोले - ऐसी सजा देंगे कि 3 पीढ़ियां नहीं भूलेंगी

कोलकाता के धर्मतला में यूनाइटेड कॉकरोच मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में कोलकाता पुलिस ने 7 FIR दर्ज की हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि हमलावरों को ऐसी सजा दी जायेगी, जिसे उनकी आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. भागी-भागी पद्मपुकुर पहुंचीं ममता बनर्जी, कहा- पुलिस ने मुझ पर हमला किया, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि पुलिस ने उन पर हमला किया. हालांकि, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वे कथित तौर पर एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे रही हैं. यह घटना कोलकाता में एक प्रस्तावित रैली के दौरान हुई, जब पुलिस ने तृणमूल छात्र परिषद की रैली की अनुमति रद्द कर दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. 10वीं बार बैकफुट पर मोदी सरकार, 12 साल के कार्यकाल की वो बड़ी घटनाएं, जब आंदोलन जीता

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत एनडीए सरकार को अपने 12 साल के कार्यकाल में कई राष्ट्रीय नीतियों और विधेयकों पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. जानें वो 10 बड़ी घटनाएं, जब सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. पटना: दंगा फैलाने के आरोप में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पटना पुलिस ने दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में 208 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. Internet Ban : सीवान में अगले आदेश तक इंटरनेट बंद, हिंसा के बाद प्रशासन का फैसला

सीवान में नीट परीक्षा से जुड़े विवाद के बाद शनिवार को हुए प्रदर्शन में हिंसा भड़कने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अगले आदेश तक जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. यह निर्णय अफवाहों को फैलने से रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. Bihar Band: सुबह शांत, दोपहर हिंसा, शाम इस्तीफा, बिहार बंद में दिनभर क्या-क्या हुआ

NEET पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया गया बिहार बंद पूरे दिन सुर्खियों में रहा. सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शांत शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर में कई जिलों में हिंसा भड़क गई. शाम तक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के साथ आंदोलन का माहौल बदल गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, PM मोदी बोले- हर भारतीय के लिए गर्व का पल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है. यह भारत का 45वां विश्व धरोहर स्थल बना है, जो भगवान बुद्ध के पहले उपदेश की भूमि है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों के बड़े अंतर से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है. ईशान किशन और तिलक वर्मा की आतिशी पारियों के बाद भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. जेपीएससी गड़बड़ी मामला: सीआईडी ने अभय तिवारी के सहयोगी समेत 2 कर्मचारी को किया गिरफ्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले के मुख्य अभियुक्त अभय तिवारी के सहयोगी अरविंद कुमार और जेपीएससी कर्मचारी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई से परीक्षा धांधली के बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. "विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को युवाओं के आगे झुकना पड़ा", धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का तंज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत बताया है. उन्होंने कहा कि छात्रों के लगातार आंदोलन और विपक्ष के दबाव के आगे आखिरकार भाजपा सरकार को झुकना पड़ा. अखिलेश ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई युवाओं की आवाज की जीत करार दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. अमेरिकी रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, मोजतबा खामेनेई परमाणु हथियार विकसित करने के पक्षधर

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट ने ईरान के परमाणु हथियार विकसित करने की ओर इशारा किया है. नई रिपोर्ट के अनुसार, सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अपने पिता की तुलना में अधिक सकारात्मक रुख रख सकते हैं. इससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Dharmendra Pradhan Resigns: अच्छा चलता हूं… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड से भी तुरंत रिएक्शन आने लगे. प्रियंका चोपड़ा, विजय वर्मा, दिया मिर्जा और ताहिरा कश्यप समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. T20I में भारत ने रचा इतिहास, एक साल में 9वीं बार बनाया 200+ स्कोर

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 200+ का स्कोर बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया. यह 2026 में नौवीं बार था जब टीम इंडिया ने 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया. इस मुकाबले में ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (60*) की शानदार पारियों ने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. सरकार के आश्वासन के बाद CJP आंदोलन समाप्त: मेट्रो स्टेशन खुले, शिक्षा सुधार पर अहम फैसलों की तैयारी

जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा सुधारों के लिए 37 दिनों तक चला CJP का आंदोलन समाप्त हो गया है. केंद्र सरकार द्वारा मांगों पर सहमति के बाद, राजधानी में इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >