24 फरवरी की टॉप 20 खबरें: चतरा में क्रैश हुआ एयर एंबुलेंस, टैरिफ पर फिर फूटे ट्रंप, हिंसा और मारपीट के बीच झारखंड निकाय चुनाव संपन्न

24 February Top 20 News: रांची से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई है. चार्टर्ड एयर एंबुलेंस में कुल साल लोग सवार थे. खराब मौसम के कारण यह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ने पर टैरिफ बढ़ाने से पीछे नहीं हटेंगे. वहीं, झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026 का मतदान संपन्न हो गया है. गिरिडीह और बोकारो समेत कुछ इलाकों में मतदान के दौरान हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं. राजनीति, खेल समेत देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार; चतरा के सिमरिया जंगल में हुआ हादसा

Ranchi: रांची से दिल्ली जा रहा एक प्राइवेट एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में कैश हो गया है. इसमें कुल 7 लोग सवार थे. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

2. ट्रंप ने फिर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गेम खेलने वाले सावधान

Trump Tariff: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तिलमिला गए हैं. रोजाना टैरिफ को लेकर नयी-नयी घोषणाएं कर रहे हैं. सोमवार को सोशल पोस्ट कर एक बार फिर से हाई टैरिफ लगाने की धमकी दे डाली है. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. एआई समिट विरोध प्रदर्शन मामला: पुलिस ने ग्वालियर से 3 को दबोचा, अब तक 7 लोग गिरफ्तार

AI Summit Protest: एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलैश प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी ने बुलायी कैबिनेट की बैठक, हो सकते हैं अहम फैसले

Cabinet Meeting: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी है. बंगाल चुनाव 2026 से पहले संभवत: आखिरी कैबिनेट बैठक होगी. बंगाल की चीफ मिनिस्टर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी जा सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. Para Teachers Protest: वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर उतरे पश्चिम बंगाल के पारा टीचर्स

Para Teachers Protest: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए पारा टीचर्स सड़क पर उतर आये हैं. ये लोग अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. इनकी कुछ और भी मांगें हैं. इसलिए बीच-बीच में राजधानी कोलकाता में प्रदर्शन करते रहते हैं. इनकी क्या मांगें हैं और आज कहां प्रदर्शन किया, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. West Bengal Crime: हिस्ट्रीशीटर बनने के लिए 1000-2000 में मर्डर कर रहे युवा, सुपारी किलिंग का बदला ट्रेंड

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल के युवा अपराध की दुनिया में नाम बनाने के लिए 1000-2000 रुपए एडवांस लेकर ही हत्याकांड को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस का मानना है कि ये अपराधी अपराध की दुनिया में जल्द से जल्द बड़ा नाम बनने की चाहत में क्राइम को अंजाम दे रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. झारखंड निकाय चुनाव संपन्न: कई जिलों में 60% के पार पहुंची वोटिंग, साहेबगंज टॉप पर तो धनबाद रहा पीछे

Jharkhand Municipal Election 2026: झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026 का मतदान संपन्न हो गया है. शाम 5 बजे तक साहेबगंज 66.34% के साथ सबसे आगे रहा, जबकि पाकुड़ और सरायकेला में भी मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया. धनबाद में वोटिंग थोड़ी कम रही. जानें अपने जिले का सटीक प्रतिशत. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. Giridih: निगम चुनाव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

Giridih: गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई. दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल है. दोनों को इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. बोकारो में खूनी संघर्ष: चास SDPO पर हुआ हमला, फर्जी वोटिंग रोकने पर भड़की भीड़

Jharkhand Municipal Election 2026: झारखंड निकाय चुनाव के दौरान बोकारो के चास में भारी हिंसा हुई! फर्जी मतदान रोकने गये SDPO प्रवीण सिंह पर भीड़ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया. जहां पुलिस फर्जी वोटिंग का दावा कर रही है, वहीं महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है. मौके पर पहुंचे SP ने कार्रवाई के सख्त निर्देश दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. बिहार में बच्चों को मोबाइल चलाने पर लगेगी पाबंदी, जानिए नीतीश सरकार का क्या है प्लान

Bihar News: मोबाइल और ऑनलाइन गेम्स की बढ़ती लत पर बिहार विधानसभा में गंभीर चर्चा हुई. इसके बाद बिहार सरकार ने बच्चों और किशोरों के स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करने के लिए नई पॉलिसी लाने का ऐलान किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. बिहार में लगेगा 6000 करोड़ का स्टील प्लांट, सुपर शक्ति और अवध स्टील ने बढ़ाया हाथ

Bihar Steel Plant: बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है. प्रसिद्ध स्टील ब्रांड सुपर शक्ति और अवध स्टील राज्य में 6000 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक स्टील प्लांट लगाने जा रहे हैं. उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. 23 मार्च तक बिहार से 4 राज्यों के लिए चलेंगी AC बसें, टिकट पर मिलेगी सब्सिडी, यहां देखें डिटेल

Bihar Special AC Buses: होली और ईद के मौके पर घर आने वाले यात्रियों के लिए बिहार सरकार ने 118 स्पेशल एसी बसों का परिचालन शुरू किया है. यह सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों के लिए जारी रहेगी. सरकार टिकटों पर भारी सब्सिडी दे रही है ताकि आम जनता सस्ते में सफर कर सके. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. लाई-लड्डू से तिलकुट और रसगुल्ले तक, बिहार विधानसभा में मिठाइयों पर छिड़ी दिलचस्प बहस में खूब लगे ठहाके

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में इस बार मिठाइयों पर दिलचस्प बहस देखने को मिली. विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मशहूर मिठाइयों को जीआई टैग दिलाने की मांग उठाई. ठहाकों के बीच सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. सिंगापुर में दहाड़े योगी, कहा- 9 साल पहले यूपी में दंगा और अराजकता थी, अब है विकास का मॉडल

Yogi Adityanath Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर हैं. सोमवार को सीएम योगी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया. इस दौरान योगी ने बताया कि कैसे 9 साल पहले यूपी में दंगे होते थे और अब राज्य विकास का मॉडल बन चुका है. यहां पढ़ें पूरी खबर

15. वेस्टइंडीज ने जिंबाब्वे को 107 रन से रौंदा, टी20 वर्ल्ड कप में 7वीं सबसे बड़ी जीत

West Indies vs Zimbabwe: शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल के अर्धशतक के बाद गुडाकेश मोती और अकील हुसैन के फिरकी के जादू से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 मैच में सोमवार को जिंबाब्वे को 107 रन से रौंद दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. रिकार्ड्स टूटने के लिए बनते हैं, कोहली का रिकार्ड तोड़ने पर बोले साहिबजादा फरहान

Sahibzada Farhan on Record: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के 319 रनों के रिकार्ड पर अपनी बात रखी है. फरहान ने स्पष्ट किया कि उनका ध्यान रिकार्ड्स पर नहीं, बल्कि टीम की जीत पर है. साथ ही उन्होंने जोफ्रा आर्चर पर भी बेबाक बयान दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. Kodak का 65-इंच Mini LED 4K TV इंडिया में हुआ लॉन्च, मिलता है 108W का स्पीकर सिस्टम

Kodak ने इंडिया में अपनी पहली मिनी LED TV लॉन्च कर दी है. ये टीवी 65 इंच का बड़ा स्क्रीन लेकर आया है, जिसमें 108W स्पीकर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही आपको Google TV सपोर्ट भी मिलेगा और गेमिंग के शौकीनों के लिए भी इसमें खास फीचर्स मौजूद हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. Nothing Phone 4a सीरीज का डिजाइन आया सामने, मिलेगा नया Glyph Bar, जानें क्या है इसकी खासियत?

Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होने वाली है. इस बार कंपनी इसमें नया Glyph Bar देने जा रही है. इसमें नौ मिनी LED लाइट्स मिलेंगी. यानी डिजाइन के मामले में फोन पहले से ज्यादा यूनिक दिख रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. 8 साल पहले रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, विजय संग करने जा रही हैं शादी

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं. विजय से शादी के पहले रश्मिका की एक सगाई पहले भी टूट चुकी है. साल 2017 में रश्मिका ने अपने से 13 साल उम्र में बड़े रक्षित शेट्टी से सगाई की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां

Astrology Prediction: मार्च महीने की शुरुआत ब्रह्मांड में एक बड़ी उथल-पुथल और बेहद दुर्लभ संयोग के साथ होने जा रही है. 2 मार्च से ग्रहों के ‘बैक-टू-बैक’ गोचर का एक ऐसा सिलसिला शुरू होगा, जो कई राशियों की किस्मत के बंद ताले खोल सकता है. इसकी शुरुआत ऐश्वर्य के कारक शुक्र के मीन राशि में प्रवेश से होगी, जिसके तुरंत बाद 3 मार्च को यम (प्लूटो) श्रवण नक्षत्र में और मंगल शतभिषा नक्षत्र में कदम रखेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >