1. ईरान के सुप्रीम लीडर का ऐलान- खाड़ी देशों पर जारी रहेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट भी रखेंगे बंद
Israel Iran War: ईरान के नये सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने इजराइल और अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच बड़ा ऐलान कर दिया है. खामेनेई ने होर्मुज स्ट्रेट बंद रखने और खाड़ी देशों पर हमला जारी रखने की घोषणा कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
2. ऊर्जा संकट पर सरकार का दावा, देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं
LPG Supply Crisis: वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा कि देश की ऊर्जा सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है. यहां पढ़ें पूरी खबर
3. कच्चा तेल लेकर पहला जहाज भारत पहुंचा, होर्मुज स्ट्रेट के पास हो गया था गायब
Hormuz Strait: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर है. कच्चा तेल लेकर एक जहाज भारत पहुंच गया है. जो होर्मुज स्ट्रेट के पास 8 मार्च को गायब हो गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर
4. LPG ने रुलाया, तो सहारा बना मिट्टी का तेल; केंद्र ने राज्यों को दिया 48,000 किलोलीटर केरोसिन
LPG vs Kerosene: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से देशभर में LPG रुलाने लगा है. एजेंसियों के बाहर लोग सिलेंडर के साथ नजर आ रहे हैं. इस संकट की घड़ी में एक बार फिर किरोसिन सहारा बन गया है. केंद्र सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त मिट्टी का तेल दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
5. पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 2 चरण में कराये जा सकते हैं विधानसभा चुनाव
West Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव पर एक बड़ी खबर आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने संकेत दिये हैं कि राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में चुनाव कराये जा सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
6. बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगाल को देंगे 18680 करोड़ की सौगात
PM Narendra Modi Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आ रहे हैं. इस दौरान वह लगभग 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करके बताया है कि वह अगले 2 दिन में ओडिशा और बंगाल का दौरा करेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर
7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने TMC सांसदों को नहीं दिया मिलने का समय, ममता बनर्जी की पार्टी ने फिर लिखी चिट्ठी
President Droupadi Murmu Refused to Meet TMC MPs: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राष्ट्रपति के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा. राष्ट्रपति भवन ने ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों के आग्रह को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि महामहिम के पास समय का अभाव है. यहां पढ़ें पूरी खबर
8. बंगाल समेत 12 राज्यों में अनिल अंबानी समूह पर ईडी की कार्रवाई, 581 करोड़ की संपत्ति कुर्क
ED Action Against Anil Ambani Group: अनिल अंबानी समूह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल समेत एक दर्जन राज्यों में कार्रवाई की है. इस दौरान समूह की 581 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क की गयी है. अब तक कुर्क की गयी संपत्ति का मूल्य 16,310 करोड़ हो गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
9. राज्यसभा चुनाव: सम्राट के आवास पर NDA नेताओं ने बनाई रणनीति
Rajya Sabha Election 2026: पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए की अहम बैठक हुई. बैठक में सभी पांच उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी गणित और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. यहां पढ़ें पूरी खबर
10. बिहार का अगला CM कौन? मधेपुरा के बाद अररिया में भी सम्राट चौधरी और नीतीश की दिखी खास केमिस्ट्री
Bihar Politics: समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर हाथ रखे. सम्राट ने हाथ जोड़ते हुए मंच से जनता का अभिवादन स्वीकार किया. ये दृश्य अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है. इस तस्वीर को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सीएम नीतीश ने बिहार के अगले सीएम फेस को लेकर कोई बड़ा संकेत दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
11. पटना पहुंचे बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, 14 मार्च को लेंगे शपथ
Bihar Governor: भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बिहार के नए राज्यपाल के रूप में 14 मार्च को शपथ लेंगे. हसनैन का करियर शानदार रहा है. कश्मीर में उनकी हार्ट्स एंड माइंड्स नीति काफी मशहूर रही. अब उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ बिहार को मिलेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
12. रंगे हाथ धर ली गईं मैडम: रांची ACB ने घूसखोर पंचायत सचिव को गुमला में दबोचा, 2026 की छठी बड़ी कार्रवाई
Ranchi ACB Action: गुमला के विशुनपुर में एसीबी रांची की टीम ने पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. कुएं की मरम्मत के भुगतान के बदले उन्होंने एक गांव के ही एक शख्स से घूस मांगी थी. जानें क्या है सजा का प्रावधान? यहां पढ़ें पूरी खबर
13. झारखंड की साहित्यकार डॉ. शकुंतला मिश्र को बड़ा सम्मान, गिरिधारी राम गौंझू स्मृति सम्मान- 2026 से नवाजा जायेगा
Dr. Shakuntala Mishra: प्रसिद्ध नागपुरी लेखिका और उपन्यासकार डॉ. शकुंतला मिश्र को वर्ष 2026 का ‘पद्मश्री डॉ. गिरिधारी राम गौंझू स्मृति सम्मान’ देने की घोषणा की गयी है. नागपुरी भाषा और साहित्य में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मार्च में उन्हें सम्मानित किया जायेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
14. इथियोपिया लैंडस्लाइड: 50 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, कीचड़ में दबे मिले कई शव
इथियोपिया में भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं. कई शव कीचड़ में दबे मिले हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
15. 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी ऑडी कार, सभी मॉडल्स के बढ़ेंगे दाम
जर्मन लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने भारत में अपने गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल 2026 से सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर
16. iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट
Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की Z11 सीरीज का नया मॉडल है और दमदार बैटरी, बढ़िया फीचर्स और स्मूद डिस्प्ले के साथ आता है. यहां पढ़ें पूरी खबर
17. गैस की कमी से इस कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा
LPG Supply Crisis: देश में LPG की कमी का असर अब आईटी सेक्टर पर भी दिखने लगा है. गैस संकट के कारण कैफेटेरिया प्रभावित होने पर कंपनी ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी. यहां पढ़ें पूरी खबर
18. 200 रुपये में भरें फॉर्म, 48 शहरों में होगा एग्जाम, देखें UPSC CMS की डिटेल्स
UPSC CMS 2026 Application: मेडिकल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र कमर कस लें. यूपीएससी की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विस (UPSC CMS) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कुल 1358 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में एप्लीकेशन फीस से लेकर एग्जाम सिटी तक की पूरी डिटेल्स यहां देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
19. OTT पर इस शुक्रवार क्या देखें? जानिए Netflix, ZEE5 और Prime Video की पूरी लिस्ट
Friday OTT Releases: इस शुक्रवार Netflix, ZEE5 और Amazon Prime Video पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज OTT पर रिलीज हो रही हैं. जानिए सभी फिल्मों और सीरीज की कहानी, मुख्य कलाकार और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म. यहां पढ़ें पूरी खबर
20. धुरंधर के बाद ‘प्रलय’ लेकर आ रहे रणवीर सिंह, जल्द शुरू होगी शूटिंग
Ranveer Singh: धुरंधर के बाद अब रणवीर सिंह जल्द ही ‘प्रलय’ नाम की जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं. करीब 300 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट करेंगे. जानिए इस मूवी के बारे में… यहां पढ़ें पूरी खबर
