12 मार्च की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का दावा- जल्द खत्म होगी जंग, लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव खारिज

12 March Top 20 News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ जारी युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा कि ईरान में अब टारगेट करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. वहीं भारत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव सदन में ध्वनिमत से खारिज हो गया है. राजनीति, खेल समेत देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. ‘ईरान में टारगेट करने के लिए कुछ भी नहीं बचा’, ट्रंप का दावा- जल्द खत्म हो जाएगा युद्ध

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ईरान-इजराइल युद्ध जल्द रुकने का दावा किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव: थाई झंडे वाले जहाज पर मिसाइल हमला, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

Hormuz Strait: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर थाई झंडे वाले कार्गो जहाज पर हमला हुआ है. इसकी जानकारी थाईलैंड मीडिया ने दी है. इसके अलावा ब्रिटेन की सेना ने भी होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कार्गो जहाज पर हमले का दावा किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. LPG आपूर्ति पर केंद्र सख्त, राज्यों से कहा-जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकें

LPG Crisis: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देशभर से एलपीजी गैस को लेकर मारामारी की स्थिति बन गई है. इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जमाखोरी या कालाबाजारी रोकने का निर्देश दिया है. केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस की आपूर्ति पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. लोकसभा में विपक्ष को झटका: ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

Om Birla No Confidence Motion: लोकसभा ने अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव को बुधवार को ध्वनिमत से खारिज कर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. केरल में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, मिडिल ईस्ट संकट पर राजनीति का लगाया आरोप

PM Modi Slams Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश में हो रहे विकास की जानकारी नहीं है. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मिडिल ईस्ट संकट जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर ‘संग्राम’, राज्यसभा में ममता बनर्जी सरकार पर कार्रवाई की मांग

BJP MP Demands Action Against West Bengal Govt: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला राज्यसभा में गूंजा. भाजपा सांसद बाबू राम निषाद ने इसे ‘संवैधानिक अपराध’ करार देते हुए अनुच्छेद 356 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. कोलकाता छोड़ने से पहले डॉ सीवी आनंद बोस ने चौंकाया, राज्यपाल के रूप में खुद को दिये 10 में 2 अंक

Dr CV Ananda Bose News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही इस्तीफा देने वाले डॉ सीवी आनंद बोस ने बुधवार को राज्य को अलविदा कह दिया. कोलकाता छोड़ने से पहले उन्होंने क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. LPG संकट : केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- वोटर के नाम हटा सकते हैं, तेल-गैस का भंडार नहीं संभाल सकते!

Mamata Banerjee on Gas Cylinder Price: इस्राइल और ईरान युद्ध के बाद पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव के बीच भारत में रसोई गैस और तेल की किल्लत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. सीएम ने केंद्र पर कालाबाजारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. कहा- पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच केंद्र की प्लानिंग पूरी तरह फेल हो गयी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. बिहार में गैस की कोई किल्लत नहीं, सरकार की अपील- अफवाहों से बचें, एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं

LPG Cylinder Crisis: बिहार में गैस की कमी की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति साफ कर दी है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने कहा है कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. पटना में एनकाउंटर, छपरा के बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, 1200 से अधिक गोलियां बरामद

Patna Encounter News: पटना के फतुहा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान छपरा के एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गोलियां और एक कट्टा बरामद किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान, रांची रिंग रोड पर धू-धू कर जली रायपुर जा रही बस

Ranchi Bus Fire Accident: रांची के कोचबोंग रिंग रोड पर बुधवार शाम रायपुर जा रही शिवनाथ बस में भीषण आग लग गयी. ड्राइवर की तत्परता से 40 यात्री सुरक्षित बचा लिये गये, लेकिन बस जलकर खाक हो गयी. शॉर्ट सर्किट या डीजल लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. ईरान-इजरायल युद्ध की आंच धनबाद में भी: LPG के लिए मची भगदड़, रेस्टोरेंट्स ने मेनू से हटाये ये डिश

Iran-Israel War Impact: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फैली अफवाहों से धनबाद में LPG सिलेंडर के लिए अफरा-तफरी मची है. बॉम्बे स्वीट्स जैसे बड़े रेस्टोरेंट्स ने तंदूर और नॉर्थ इंडियन मेनू में कटौती की है. जानिए क्या है जिले में गैस की असली स्थिति और अधिकारियों का बयान. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर, दूसरे नंबर पर पटना, रिपोर्ट में खुलासा

Polluted Cities Report: दिल्ली साल 2024-25 के दौरान सबसे प्रदूषित शहर रहा. जहां पीएम2.5 का वार्षिक स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया. देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पटना दूसरे नंबर पर आता है. क्लामेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. 13 साल मौत का इंतजार, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिया हरीश राणा को इच्छामृत्यु का अधिकार

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया का अधिकार दे दिया है, जिसकी वजह से अब उनके लिए मौत को गले लगाना आसान हो जाएगा. हरीशा राणा चंडीगढ़ में पढ़ाई करते थे, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से वे मरनासन्न हो गए थे, उनके माता-पिता कोर्ट के आदेश से खुश हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. IPL 2026 Schedule: देखें पहले 20 मैचों की लिस्ट, जानें आपकी पसंदीदा टीम का मैच कब है?

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. बीसीसीआई ने शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है. पहला मुकाबला बेंगलुरु में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. विधानसभा चुनाव के कारण बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में आएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. डिजिटल पायरेसी पर सरकार की नकेल, 3142 चैनलों पर कार्रवाई के लिए टेलीग्राम को नोटिस

भारत सरकार ने टेलीग्राम को आईटी एक्ट के तहत नोटिस भेजकर 3142 चैनलों से पायरेटेड फिल्में और सीरीज हटाने की मांग की है. ओटीटी प्लैटफॉर्म्स की शिकायतों पर आधारित यह कार्रवाई यूजर्स और इंडस्ट्री पर क्या असर डालेगी? जानिए पूरी डिटेल्स. यह कदम डिजिटल कॉपीराइट की सुरक्षा को मजबूत करेगा, लेकिन पायरेसी की चुनौती बनी रहेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. PhonePe लाया तगड़ा इंतजाम, अब बिना इंटरनेट के होगा पेमेंट

PhonePe ने ‘RuPay On-The-Go’ स्मार्ट कार्ड पेश किया है, जो बिना इंटरनेट के भी बस, मेट्रो, ट्रेन, टोल और पार्किंग जैसी सेवाओं पर पेमेंट करने की सुविधा देता है. शुरुआत हैदराबाद मेट्रो से हुई है, लेकिन यह कार्ड पूरे भारत में NCMC-एनेबल्ड नेटवर्क पर काम करेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. कौन हैं 22 साल के इशित्व, UPSC इंटरव्यू में मिला टॉपर अनुज से ज्यादा मार्क्स

Ishitwa Anand UPSC Marks: यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 के लिए फाइनल मार्कशीट भी जारी हो गई है. मार्कशीट जारी होते ही बिहार के लाल इशित्व आनंद का नाम हर तरफ चर्चा में है. इशित्व ने UPSC इंटरव्यू में रैंक 1 लाने वाले अनुज अग्निहोत्री से भी ज्यादा मार्क्स हासिल किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. DU का बेस्ट कॉलेज! जानें कैसे मिलता है UG और PG कोर्स में एडमिशन

Miranda House Admission: मिरांडा हाउस में मुख्य रूप से साइंस, आर्ट्स और एजुकेशन से जुड़े अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स कराए जाते हैं. यहां एडमिशन के लिए कुछ क्राइटेरिया फिक्स है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Maamla Legal Hai 2 का ट्रेलर आउट: पटपड़गंज कोर्ट में जज बने रवि किशन, नए केस और ट्विस्ट तैयार

Maamla Legal Hai 2 Trailer: ‘मामला लीगल है सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस बार रवि किशन जज के रोल में हैं और पटपड़गंज कोर्ट में नए मजेदार केस और ह्यूमर देखने को मिलेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >