09 January Top 20 News: वेनेजुएला के बाद ट्रंप का अगला टारगेट कौन? शीतलहर के कारण स्कूल 10 जनवरी तक बंद, एक क्लिक में पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें

09 January Top 20 News: वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अगला शिकार कौन होगा, दुनिया में इसकी चर्चा शुरू हो चुकी है. जिस तरह से रूसी झंडे वाले तेल टैंकर को अमेरिका ने अपने कब्जे में लिया है, उससे वैश्विक तनाव स्पष्ट नजर आने लगा है. इधर देशभर में ठंड का प्रकोप जारी है. ठंड के कारण कई राज्यों में स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया गया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. वेनेजुएला पर हमला करके अमेरिका को क्या मिला? US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गिनाए 3 फायदे

अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सहित गिरफ्तार किया. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के मुताबिक, इससे अमेरिका को वेनेजुएला के विशाल तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण मिलेगा. इससे क्षेत्र में अमेरिकी प्रभाव बढ़ेगा, सैन्य ताकत का प्रदर्शन होगा और आम अमेरिकियों को आर्थिक फायदा मिलेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. बेला बनी मेरिनेरा, रूस का झंडा लगाकर 2 हफ्ते तक समंदर में भागी-छिपी, लेकिन अमेरिका ने धर दबोचा; बढ़ा तनाव

अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े बैन तेल व्यापार पर कार्रवाई के तहत नॉर्थ अटलांटिक में तेल टैंकर M/V बेला-1 को जब्त कर लिया. यह जहाज रूसी झंडा फहरा रहा था, और बाद में उस पर अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने की कोशिश करने का आरोप लगा. अमेरिकी कोर्ट के वारंट के तहत की गई इस कार्रवाई को पूरी सरकार की रणनीति का हिस्सा बताया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. Venezuela Oil And Minerals: तेल तो था बहाना, मादुरो के पास था ये मालदार खजाना, घर से उठा ले गए थे ट्रंप

वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई सिर्फ मादुरो के विरोध की वजह से नहीं, बल्कि देश के तेल, गैस, सोने और दूसरे मिनरल्स के बड़े भंडार की वजह से भी है. दुनिया में तेल के सबसे बड़े भंडार, चीन के बढ़ते असर और ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के स्ट्रेटेजिक लक्ष्यों को देखते हुए, यह रिपोर्ट बताती है कि वेनेजुएला को अमेरिका के लिए जैकपॉट क्यों माना जाता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. ईडी का कोलकाता में IPAC कार्यालय पर छापा, प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर भी तलाशी

ईडी ने सॉल्ट लेक स्थित आई-पेक कार्यालय पर छापेमारी की है. ईडी की एक दूसरी टीम लाउडन स्ट्रीट स्थित आई-पेक प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर भी छापेमारी कर रही हैं. इधर राजनीतिक गलियारे में भी हलचल मच गया है. सीएम ममता ने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाये हैं, वहीं माकपा ने प्रेस कान्फेंस बुलाई है. पूरी खबर यहां पढ़‍ें.

5. पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में फंदे से लटका मिला बबलू पाल, परिवार ने कहा- एसआईआर ने ले ली जान

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतक बबलू पाल के परिवार ने कहा है कि उसकी मौत की वजह एसआईआर ही है, क्योंकि कुछ दिनों पहले उन्हें सुनवाई का नोटिस मिला था. परिवार ने दावा किया है कि बबलू पाल के कमरे से एक सुसाइडल नोट मिला है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. ट्रंप के टैरिफ बम से ठप पड़ जाएगा भारत का अमेरिकी निर्यात? जीटीआरआई ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% टैरिफ के प्रस्ताव ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में चिंता बढ़ा दी है. जीटीआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यदि यह टैरिफ लागू हुआ, तो अमेरिका को भारत का 120 अरब डॉलर से अधिक का माल और सेवाओं का निर्यात लगभग ठप हो सकता है. रिपोर्ट में भारत को रूसी तेल आयात पर अपना रुख अमेरिका के सामने स्पष्ट रूप से रखने की सलाह दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. Kanpur Minor Girl Molestation: पुलिस हिरासत में दहाड़ें मार रोया आरोपी यूट्यूबर कहा- मुझे फांसी दे दो

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले का आरोपी यूट्यूबर शिवबरन पुलिस हिरासत में फूट-फूटकर रोने लगा. रोते हुए उसने बार-बार दोहराया, मैं बेगुनाह हूं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. School Closed: रांची में 10 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, जानें वजह

झारखंड में ठंड का कहर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवा की वजह से राज्य के अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में हैं. ठंड को देखते हुए राजधानी रांची की सभी स्कूल को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश दे दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. Video: दिल्ली में मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी मामले में 11 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया वीडियो

दिल्ली के तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, अगले 72 घंटे में भारी बारिश की संभावना, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड

बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण भारत के कई इलाकों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु के कई हिस्सों और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा के साथ शीतलहर की स्थिति रह सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! Tilak Varma न्यूजीलैंड के खिलाफ इतने मैच से बाहर

बीसीसीआई ने मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा का हेल्थ अपडेट जारी किया है. बीसीसीआई ने जानकारी दी की सर्जरी के बाद तिलक रिकवरी कर रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. Dhurandhar की ऐतिहासिक सफलता से गदगद हुईं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म को बताया ‘मैजिक’

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रही है और फिल्म इंडस्ट्री से भरपूर सराहना मिल रही है. जहां कई सेलेब्रिटीज ने रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर को सपोर्ट किया, वहीं आलिया भट्ट की चुप्पी पर सवाल उठे. अब उनके प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने फिल्म की कामयाबी पर खुशी जताई है और आलिया भट्ट ने भी आखिरकार फिल्म का रिव्यू शेयर कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाएगी अजय देवगन की रोम-कॉम, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में दर्शक जल्द ही जान लें कि फिल्म कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. IIT को छोड़ा पीछे! इस कॉलेज में 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, Amazon में मिली जॉब

यह कॉलेज उन स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं. IIIT टैग, मॉडर्न एजुकेशन और बड़ी कंपनियों में मिलने वाले जॉब के अवसर इस इंस्टीट्यूट को खास बनाते हैं. इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने कई टॉप IITs को पीछे छोड़ दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. I-PAC क्या है, जिसके दफ्तर पर ED की छापेमारी से बौखला गई हैं ममता बनर्जी?

I-PAC एक राजनीतिक सलाहकार कंपनी है, जो राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति बनाने में मदद करती है. इस संस्था के वेबसाइट पर जाएं, तो हमें एक बेहतरीन स्लोगन लिखा मिलता है–Reshaping participatory democracy. इससे यह जाहिर होता है कि यह संस्था, यह दावा करती है कि वह देश में लोकतंत्र को बेहतर बनाने में जुटी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. व्हाट्सऐप ग्रुप चैट्स को मिल गया बड़ा अपग्रेड: नये फीचर्स से बातचीत होगी और आसान

व्हाट्सऐप ने ग्रुप चैट्स के लिए मेंबर टैग्स, टेक्स्ट स्टिकर्स और स्मार्ट इवेंट रिमाइंडर्स पेश किए हैं. यह अपडेट बातचीत को ज्यादा स्पष्ट और मैनेज करना आसान बनाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. Bihar News: सड़क हादसों का हॉटस्पॉट बना बिहार? देश के टॉप 100 में राज्य के 6 जिले

देश के सबसे ज्यादा सड़क हादसों वाले जिलों में बिहार के 6 जिले शामिल किए गए हैं. इन जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में मौत को शून्य करने के लिए सरकार ने विशेष पहल शुरू की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. कोहरे का कहर! राजधानी और दूरंतो एक्स्प्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट

गुरुवार को राजधानी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट रहीं. दो से पांच घंटे देरी से गया पहुंचीं, प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को लंबा इंतजार और भारी परेशानी झेलनी पड़ी रही. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन पर गांव वालों ने किया हमला, अधिकारियों को लगी चोट

सोनवर्षाराज प्रखंड के मंगुआर पंचायत में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पावर सब स्टेशन की जमीन खाली कराने के दौरान हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ हुई. कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए, अधिकारियों के घायल होने की भी सूचना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. पड़हा राजा की हत्या से झारखंड में उबाल, खूंटी में शव के साथ सड़क जाम, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में खूंटी में बंद का व्यापक असर देखने को मिला है. खूंटी में शव के साथ सड़क जाम कर दिया गया है. सरायकेला में भी आदिवासी संगठन के लोग सड़क पर उतर आए. घटना के बाद से झारखंड की राजनीति भी गरमा गयी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >