ePaper

डेंगू से लड़ेंगे जीएम मच्छर, जानें

Updated at : 21 Jan 2020 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू से लड़ेंगे जीएम मच्छर, जानें

पिछले दिनों डेंगू के खिलाफ जंग में वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी दर्ज की है. उन्होंने डेंगू विषाणु की सभी नस्लों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेने वाले जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) मच्छर तैयार किये हैं. अमेरिका की सैन डिएगो-कैलिफॉर्निया और वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने डेंगू को पनपने से रोकने के लिए विस्तृत श्रेणी के […]

विज्ञापन

पिछले दिनों डेंगू के खिलाफ जंग में वैज्ञानिकों ने बड़ी कामयाबी दर्ज की है. उन्होंने डेंगू विषाणु की सभी नस्लों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेने वाले जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) मच्छर तैयार किये हैं.

अमेरिका की सैन डिएगो-कैलिफॉर्निया और वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने डेंगू को पनपने से रोकने के लिए विस्तृत श्रेणी के मानव एंटीबॉडी की पहचान की. इस एंटीबॉडी में डेंगू के चार ज्ञात प्रकार के विषाणु को निशाना बनाने की क्षमता थी. पूर्व में मौजूद एंटीबॉडी सिर्फ एक ही किस्म के डेंगू विषाणु को निशाना बनाने की ताकत रखता था. नये एंटीबॉडी को कृत्रिम रूप से डेंगू फैलाने वाली मादा एडीस एजिप्टी मच्छरों में पहुंचाया गया. मुख्य शोधकर्ता उमर अकबरी के मुताबिक, नया एंटीबॉडी मच्छर के खून में प्रवेश करते ही सक्रिय हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola