Chandra Grahan 2023 LIVE: चंद्र ग्रहण शुरू, ग्रहण में न करें ये काम, जानें कब समाप्त होगा ?संपूर्ण डिटेल
Chandra Grahan 2023 Date and Time in India LIVE Updates: साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण आज, 5 मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगा है. चंद्र ग्रहण आज रात्रि 8:45 बजे शुरू हुआ जो उपछाया चंद्र ग्रहण है और ग्रहण देर रात 1 बजे समाप्त होगा. ये 4 घंटे 15 मिनट लंबा चंद्र ग्रहण होगा. भारत के नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे कुछ ऐसे शहर हैं जहां इस चंद्र ग्रहण को आंशिक रूप से देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या नहीं, किन बातों का ध्यान रखें. जानें साल के पहले चंद्रग्रहण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें.
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण शुरू, परमग्रास काल कब है?
चंद्र ग्रहण की शुरुआत आठ बजकर 44 मिनट से हो जाएगी, यह रात में 10 बजकर 52 मिनट पर अपने पीक पर होगा. यह चंद्र ग्रहण परमग्रास काल होगा. इसके बाद इसका प्रभाव घटने लगेगा. वहीं, यह 06 मई को रात एक बजकर दो मिनट पर खत्म हो जाएगा.
lunar eclipse 2023 live stream: चंद्र ग्रहण शुरू, घर बैठे यहां देखें लाइव, कब सामप्त हाेगा ?
Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण शुरू
पहला चंद्र ग्रहण : 5 मई 2023 शुक्रवार
चंद्र ग्रहण शुरू: रात्रि 8:45 बजे जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा.
चंद्र ग्रहण समाप्त: यह ग्रहण रात्रि 1 बजे समाप्त होगा
उपच्छाया से पहला स्पर्श काल- रात्रि 08:45 पर.
परमग्रास चंद्रग्रहण काल- रात्रि 10:53 पर.
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श काल- रात्रि 01:00 बजे.
उपच्छाया की कुल अवधि- 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकंड
Chandra Grahan 2023 LIVE: चंद्र ग्रहण का लाइव नजारा यहां देखें
Lunar Eclipse 2023 kab lagega: TimeandDate.com के अनुसार चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा
TimeandDate.com के अनुसार चंद्र ग्रहण के कम से कम कुछ हिस्से दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देंगे. TimeandDate.com के अनुसार भारत के कुछ हिस्सों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.
Lunar Eclipse 2023 kab lagega: चंद्र ग्रहण के समय करें इन मंत्रों का जाप
चंद्र ग्रहण दिखे या न दिखे लेकिन इसके कारण तमाम राशियों पर प्रभाव पड़ता है. मान्यता है कि यदि चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नमः’ अथवा भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नम: शिवाय’ का जप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए. इससे अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं.
Lunar Eclipse 2023 kab lagega: चंद्र ग्रहण में न करें ये काम
चंद्र ग्रहण के दौरान खाने से परहेज करना चाहिए.
ग्रहण के कारण रखा हुआ भोजन विष के समान हो जाता है, जिसे यदि आप ग्रहण करते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य दिक्कतें हो सकती हैं.
जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें ग्रहण के दौरान भूलकर भी घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए. क्योंकि ग्रहण का पेट में जन्म ले रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है.
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए.
चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद रखें. पूजा-पाठ की चीजों को स्पर्श न करें.
Lunar Eclipse 2023 kab lagega: चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर
मेष राशि – मेष राशि वालों को परिवार को लेकर कोई चिंता रह सकती है. घर में लड़ाई-झगड़े जैसा माहौल बन सकता है.
वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है. परेशान रहेंगे.
मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों को कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी लेकिन सतर्क रहें. समस्या आसानी से हल हो जाएगी.
तुला राशि – तुला राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. कोई दुर्घटना भी हो सकती है सावधान रहें.
धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण से लाभ की स्थिति बन रही है. धनु राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है. अटका हुआ काम पूरा हो सकता है.
कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. ग्रहण के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं है. यात्रा टालें.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए