ePaper

Health Tips, Soyabean: हड्डियों को मजबूत बनाने और डायबिटीज कंट्रोल में रामबाण है सोयाबिन, जानें इसके और फायदे

Updated at : 25 Jan 2021 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Health Tips, Soyabean: हड्डियों को मजबूत बनाने और डायबिटीज कंट्रोल में रामबाण है सोयाबिन, जानें इसके और फायदे

Health Tips, Soyabean : सोयाबीन का दाना भले ही देखने में छोटा होता है लेकिन जब आप इसके गुणों के बारे में जानेंगे तो आज भी चौक जाएंगे. सोयाबीन में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. यहां तक की अंडे, दूध और मांस में पाए जाने वाले प्रोटीन से भी ज्यादा प्रोटिन सोयाबिन में पाया जाता है.

विज्ञापन

Health Tips, Soyabean : सोयाबीन का दाना भले ही देखने में छोटा होता है लेकिन जब आप इसके गुणों के बारे में जानेंगे तो आज भी चौक जाएंगे. सोयाबीन में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. यहां तक की अंडे, दूध और मांस में पाए जाने वाले प्रोटीन से भी ज्यादा प्रोटिन सोयाबिन में पाया जाता है. यह हेल्दी वेट गेन, हार्ट डिजीज के रोकथाम आदि में मददगार है. यह शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है.

सोयाबिन में सोयाबीन में प्रोटीन के अलावा फाइबर, मिनरल्स और फाइटोएस्ट्रोजन्स, एमीनो एसिड के साथ साथ बिटामिन के भी पाया जाता है. नयी शोध में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें विटामिन-के की प्रचुर मात्रा होती है. उनका सेवन करने से कोरोना से भी बचा जा सकता है. ऐसे में स्वास्थ्य के लिहाज से सोयाबिन का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प है. आइए जानते हैं सोयाबिन के क्या क्या फायदे हैं.

सोयाबीन खाने के फायदे: सोयाबीन में प्रोटीन के अलावा फाइबर, मिनरल्स और फाइटोएस्ट्रोजन्स, विटामिन के का अच्छा जरिया है. यह हेल्दी वेट गेन में सहायक है. इसके अलावा हार्ट डिजीज की रोकथाम में भी यह मदद करता है. यह शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है.

कैंसर से बचाव: सोयाबीन का सेवन से कई फायदे होते हैं, उन्ही में से एक है कैंसर जैसी बीमारी से बचाव. सोयाबीन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो कई तरह के कैंसर को रोकने में मदद करते हैं.

हड्डियों को मजबूत करता है सोयाबिन: सोयाबीन में विटामिन और मिनरल्स प्रचूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा सोयाबिन में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम, जिंक और विटामिन के भी पाया जाता है. ये सभी ये सभी पोषक तत्व हैं जो हड्डियों को मजबूत रखते है. सोयाबीन खास करके महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है. महिलाओं में हड्डियों के कमजोर होने की ओस्टियोपोरोसिस जैसे खतरे से बचाव किया जा सकता है.

कोरोना से बचाव में मददगार: हाल के शोधों से पता चला है कि जिन पदार्तों में विटामिन-के की मात्रा पायी जाती है, वो कोरोना से वचाव करने में मददगार होते है. इस लिहाज से सोयाबिन पूरी तरह खरा उतरता है. सोयाबिन खाने से कोरोना का खतरा कम हो जाता है.

मानसिक रोग ठीक करने में मददगार होता है सोयाबिन: सोयाबीन मानसिक संतुलन को ठीक करके दिमाग को तेज करने में मदद करता है. इसके लगातार सेवन से दिमाग की ताकत बढ़ती है.

दिल की बीमारियों में भी मददगार: रोजाना सोयाबीन के सेवन से दिल की बीमारियों में राहत मिलती है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है.

मधुमेह में लाभकारी: मधुमेह में सोयाबीन का सेवन लाभकारी हो सकता है. दरअसल सोयाबिन में पाया जाने वाला प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करता है, ऐसे में इसे डाइविटिज के पेशेंट भी बड़े आराम से खा सकते हैं.

यह सिर्फ जानकारी है, अगर आप आपको किसी तरह की बीमारी है तो सेवन से पहले डॉक्टर या याइटिशियन की सलाह ले लें.

Also Read: Health Tips: हड्डियों को ऐसे बनाएं मजबूत, खाने में शामिल करें ये फूड्स

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola