35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

मुगल बादशाह अकबर के आखिर कौन थे नवरत्न, यहां जानें रोचक जानकारी

Know about Akbar Nine Jewels: कहा जाता है कि अकबर बहुत बहादुर था, लेकिन अकबर के नवरत्नों का उल्लेख किए बिना अकबर के भव्यता की कहानी अधूरी है. आइए जानते हैं अकबर के नवरत्नों के बारे में.

अकबर जिसका पूरा नाम जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर था वह मुगल वंश का तीसरा शासक था अकबर को अकबर-ऐ-आज़म (अर्थात अकबर महान), शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है सम्राट अकबर मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर का पौत्र और नासिरुद्दीन हुमायूं का पुत्र था. जिसका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को हुआ था अकबर के बचपन का नाम जलाल था.

अकबर ने लिए दीन-ए-इलाही धर्म की स्थापना की, अकबर को हिन्दू और मुसलमानो दोनों का खूब प्यार मिला, इनका दरबार हर धर्म के लोगों के लिए हमेशा खुला रहता था. अनपढ़ होते हुए भी अकबर ने हमेशा बुद्धिजीवियों, एवं अलग अलग क्षेत्र के कलाकारों को इज्जत और सम्मान दिया, और इसी प्यार और सम्मान के चलते अपने दरबार में अकबर ने बुद्धिजीवियों और कलाकारों को स्थान दिया जो अकबर के नवरत्न कहलाये

कहा जाता है कि अकबर बहुत बहादुर था, लेकिन अकबर के नवरत्नों का उल्लेख किए बिना अकबर के भव्यता की कहानी अधूरी है. आइए जानते हैं अकबर के नवरत्नों के बारे में.

जानें अकबर के नवरत्नों के बारे में

कहा जाता है कि अकबर के दरबार में 9 दरबारी थे जो अकबर के बेहद खास थे। अकबर कोई भी राजनीतिक फैसला अपने 9 दरबारी के बिना नहीं लेता था। हालांकि, मुगल दरबार में कई दरबारी काम करते थे, लेकिन अकबर को सिर्फ 9 लोगों पर ज्यादा भरोसा था जिन्हें बाद में अकबर के नवरत्न के नाम से पुकारा जाने लगा.

अकबर ने अपने दरबार में 9 विद्वानों की नियुक्ति की थी जिन्हें अकबर के नवरत्न के नाम से भी जाना जाता है। अकबर के नवरत्न हैं –

  • बीरबल

  • तानसेन

  • अबुल फजल

  • फैजी

  • राजा मान सिंह

  • राजा टोडर मल

  • मुल्ला दो प्याजा

  • फकीर अज़ुद्दीन

  • अब्दुल रहीम खान-ए-खाना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें