कपिल के शो में नहीं आ पाने का श्रद्धा को मलाल

Updated at : 18 Jun 2014 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
कपिल के शो में नहीं आ पाने का श्रद्धा को मलाल

मुंबई: ‘कॉमेडी नाईट विद कपिल’ के शो के बंद होने की खबर से उनके प्रशंसक तो दुखी है ही साथ में बॉलीवुड के कलाकार भी इससे कम आहत नहीं हैं. कपिल के इस शो में कई फिल्मों के प्रमोशन हो चुके है. टीवी के अन्य शो के मुकाबले यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय […]

विज्ञापन

मुंबई: ‘कॉमेडी नाईट विद कपिल’ के शो के बंद होने की खबर से उनके प्रशंसक तो दुखी है ही साथ में बॉलीवुड के कलाकार भी इससे कम आहत नहीं हैं. कपिल के इस शो में कई फिल्मों के प्रमोशन हो चुके है. टीवी के अन्य शो के मुकाबले यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर इस खबर से ज्यादा दुखी दिखाई पड़ रहे हैं. श्रद्धा आशा करती हैं कि उन्हें जल्द इस शो में बतौर अतिथि आने का अवसर मिलेगा. वह अभी तक ‘कॉमेडी नाइट्स..’ में नहीं आई हैं. दोनों इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन के प्रमोशन में लगे हुए है.

undefined



श्रद्धा ने एक साक्षात्कार में कहा, "मैं कभी कपिल के शो में नहीं गई . मैं आशा करती हूं कि इस बार (‘एक विलेन’ के प्रचार के लिए) वहां जा पाऊंगी . मुझे इसमें जाने का बेसब्री से इंतजार है ." उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है कि शो अब खत्म होने जा रहा है . यह बहुत अच्छा शो है ." सिद्धार्थ अपनी पिछली फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के प्रचार के दौरान ‘कॉमेडी नाइट्स..’ में आए थे. उन्होंने कहा, "यकीनन मैं दुखी हूं . मैं उनका और उनके शो का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं ."

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola