रोमांटिक फिल्म करना चाहते हैं कवि शास्त्री

नयी दिल्ली : ‘लव आजकल’ और ‘औरंगजेब’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कवि शास्त्री अब रोमांटिक मूवी करना चाहते हैं. शास्त्री ने कहा, ‘‘‘लव आजकल’ और ‘औरंगजेब’ जैसी फिल्मों में काम करने का अच्छा अनुभव रहा. अभिनेता के तौर पर मेरे करियर ने अवसरों से आकार लिया है और मैं अगले […]
नयी दिल्ली : ‘लव आजकल’ और ‘औरंगजेब’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कवि शास्त्री अब रोमांटिक मूवी करना चाहते हैं. शास्त्री ने कहा, ‘‘‘लव आजकल’ और ‘औरंगजेब’ जैसी फिल्मों में काम करने का अच्छा अनुभव रहा.
अभिनेता के तौर पर मेरे करियर ने अवसरों से आकार लिया है और मैं अगले साल एक रोमांटिक मूवी करने की उम्मीद करता हूं. अभिनय के अलावा मुङो डांस का भी शौक है. मैं माइकल जैक्सन का बहुत बडा प्रशंसक हूं.’’ अभिनेता ने ‘रिश्ता डॉट कॉम’ और ‘किस्मत’ जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है.
अपने सहयोगी स्टैंडअप कामेडियन अभिनेता वीर दास के साथ संयुक्त तौर पर एक कंपनी वीयर्ड एस कॉमेडी चलाने वाले शास्त्री बिंदास चैनल पर ‘लव बाय चांस’ शो को होस्ट कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




