बोले स्‍वामी ओम- नाक रगड़कर माफी मांगे सलमान तो ही करूंगा शो में वापसी...

Updated at : 09 Jan 2017 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
बोले स्‍वामी ओम- नाक रगड़कर माफी मांगे सलमान तो ही करूंगा शो में वापसी...

स्‍वामी ओम को बिग बॉस और सलमान खान दोनों से ही खूब फटकार मिलती है लेकिन इसके बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. न तो उनकी बदतमीजियां बंद हो रही है और न ही फिजूल की बयानबाजी. अब घर के बाहर आने के बाद भी उनका मुंह बंद नहीं हो रहा है. घर […]

विज्ञापन

स्‍वामी ओम को बिग बॉस और सलमान खान दोनों से ही खूब फटकार मिलती है लेकिन इसके बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. न तो उनकी बदतमीजियां बंद हो रही है और न ही फिजूल की बयानबाजी. अब घर के बाहर आने के बाद भी उनका मुंह बंद नहीं हो रहा है.

घर से निकाले गये स्‍वामी ओम का कहना है कि,’ मैंने सलमान से कह दिया है कि मैं एक ही शर्त पर वापसी करूंगा. अगर सलमान 10 तारीख को मैं जो प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर रहा हूं, उसमें नाक रगड़कर माफी मांगे.’

स्‍वामी ओम ने आगे यह भी कहा,’ पिछले नौ सीजन में सबसे ज्‍यादा टीआरपी इस सीजन में मेरे कारण मिली. वह भी तब तक जब तक मैं उस घर में था. अब टीआरपी फिर जीरो हो गई है. इसलिए शो के निर्माता और सलमान मुझे वाइल्‍ड कार्ड इंट्री के जरिये फिर वापस बुला रहे हैं.’

बिग बॉस को भी दी थी धमकी

स्‍वामी ओम कई बार घरवालों के सामने बोलते हुए नजर आये हैं कि बिग बॉस का यह सीजन तो वे ही जीतेंगे. अब खबरें हैं कि उन्‍होंने बिग बॉस की टीम को धमकी दी है कि उन्‍हें विनर घोषित किया जाये, नहीं तो उनके फॉलोवर्स उन्‍हें बख्‍शेंगे नहीं. इतना ही नहीं उन्‍होंने यह भी धमकी दे दी कि अगर ग्रैंड फिनाले में उनकी बात नहीं मानी गई तो वे अपनी यूनियन लेकर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola