JoSAA Counselling 2025 in Hindi: अगर आप JEE Main या JEE Advanced 2025 पास कर चुके हैं और IIT, NIT, IIIT या किसी सरकारी तकनीकी संस्थान (GFTI) में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथोरिटी (JoSAA) काउंसलिंग 2025 बेहद जरूरी है. JoSAA यानी “संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण” भारत के 120 से भी ज्यादा इंजीनियरिंग संस्थानों में एमडिशन के लिए ऑनलाइन प्रोसेस है. यहां जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling 2025) के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.
जोसा काउंसलिंग कब होगी? (JoSAA Counselling 2025)
जोसा काउंसलिंग का प्रोसेस जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के बाद शुरू होगी. जेईई JoSAA यानी Joint Seat Allocation Authority का प्रोसेस 3 जून से शुरू होगा. काउंसलिंग में कुल 6 राउंड होंगे और उसके बाद CSAB स्पेशल राउंड भी होगा.
JoSAA के तहत कौन-कौन से संस्थान? (JoSAA Counselling 2025)
- 23 IITs (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी)
- 31 NITs (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी)
- 26 IIITs (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलाॅजी)
- 40 GFTIs (Government funded technical institutes).
यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2025: IIT में आसान हो जाएगा एडमिशन…जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए देखें ये टिप्स
JoSAA 2025 में भाग लेने के लिए योग्यता (JoSAA Counselling 2025)
- JEE Main पास करने वाले स्टूडेंट्स NIT, IIIT और GFTI के लिए योग्य हैं.
- JEE Advanced पास करने वाले छात्र IIT में दाखिले के लिए योग्य होंगे.
- कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित विषयों और प्रतिशत की शर्तें पूरी करनी होंगी.
JoSAA 2025 संभावित शेड्यूल (JoSAA Counselling 2025)
JoSAA 2025 | टाइमलाइन |
JEE Advanced 2025 का रिजल्ट | 2 जून 2025 |
JoSAA 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू | 3 जून 2025 |
विकल्प भरना और लॉक करना शुरू | 3 जून से 10 जून 2025 |
मॉक सीट अलॉटमेंट – राउंड 1 | 6 जून 2025 |
मॉक सीट अलॉटमेंट – राउंड 2 | 8 जून 2025 |
अंतिम विकल्प लॉक करने की आखिरी तारीख | 10 जून 2025 |
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 12 जून 2025 |
राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग | 12 जून से 16 जून 2025 |
राउंड 1 के सवालों का जवाब देने की आखिरी तारीख | 17 जून 2025 |
राउंड 2 सीट अलॉटमेंट | 18 जून 2025 |
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट | 22 जून 2025 |
राउंड 4 सीट अलॉटमेंट | 26 जून 2025 |
राउंड 5 सीट अलॉटमेंट | 30 जून 2025 |
राउंड 6 (अंतिम) सीट अलॉटमेंट | 4 जुलाई 2025 |
CSAB स्पेशल राउंड (केवल NIT+ के लिए) | जुलाई 2025 के मध्य (संभावित). |
(नोट- सटीक तिथियां JoSAA की वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी)
JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया- स्टेप बाय स्टेप
- रजिस्ट्रेशन: JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर JEE रोल नंबर से लॉगिन करें
- विकल्प भरना: अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें
- विकल्प लॉक करना: समय से पहले अपनी पसंद को लॉक करें
- सीट अलॉटमेंट: रैंक, वरीयता और सीट की उपलब्धता के आधार पर सीट मिलेगी
- सीट एक्सेप्टेंस और ऑप्शन चुनना
- फ्रीज: सीट पक्की करके आगे की प्रक्रिया से बाहर हो जाएं
- स्लाइड: उसी संस्थान में बेहतर कोर्स के बारे में फिल करें
- डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: जरूरी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन अपलोड करें
- संस्थान में रिपोर्टिंग: अलॉटमेंट के बाद संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन लें.
JoSAA Counselling 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- JEE एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- फोटो पहचान पत्र
सीट स्वीकृति शुल्क (JoSAA Counselling 2025)
- सीट स्वीकृति शुल्क
- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹35,000
- SC/ST/PwD: ₹15,000
- (यह राशि संस्थान की फीस में समायोजित हो जाएगी).
यह भी पढ़ें- NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी आंसर-की पर बड़ा अपडेट! इस दिन हो सकती है जारी, neet.nta.nic.in पर देखें