38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

JAC 12th Result 2023 Declared: झारखंड बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट जारी, पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, direct link

JAC 12th arts and commerce result 2023 date and time: झारखंड बोर्ड 12वीं कला और वाणिज्य का रिजल्ट 30 मई को दोपहर 3:30 बजे घोषित किया जाएगा. रिजल्ट घोषित होने पर, जेएसी 12 वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्ध होंगे.

JAC 12th arts and commerce result 2023 date and time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब यह कंफर्म हो गया है कि कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए झारखंड कक्षा 12 के परिणाम 2023 आज, 30 मई, 2023 दोपहर 3:30 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट घोषित होने पर, जेएसी 12 वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों – jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्ध होंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध कराये जाएंगे.

JAC 12th Arts result 2023 direct link

Jharkhand board 12th Commerce result 2023

JAC Jharkhand board 12th Commerce result 2023 link

Jharkhand board 12th Commerce result 2023

Jharkhand board JAC 12th result 2023: आर्ट्स टॉपर्स

कशिश परवीन (469 अंक)

दीक्षा साहू (465 अंक)

सुधांशु कुमार (464 अंक)

JAC Jharkhand board 12th कॉमर्स टॉपर्स

सृष्टि कुमारी (480 अंक)

मोहिश परवीन (479 अंक)

रिया कुमारी (475 अंक)

Jharkhand Arts results 2023: आर्ट्स में पास छात्र

अपीयर्ड: 2,25,946 छात्र

पास: 2,16,851

पास प्रतिशत: 95.97 प्रतिशत.

डिवीजन वाइज

प्रथम श्रेणी: 44.75 प्रतिशत

द्वितीय श्रेणी: 52.12 प्रतिशत

थर्ड डिवीजन: 3.13 फीसदी.

Jharkhand Arts, Commerce results 2023: पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड आर्ट्स में 95.5 प्रतिशत और कॉमर्स में 88.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 88.60 प्रतिशत है।.पिछले वर्ष (92.75 प्रतिशत) की तुलना में पास प्रतिशत कम हो गया है.

JAC Board Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

इस साल, जेएसी कक्षा 12वीं परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की गई थी. जेएसी कक्षा 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए, एक छात्र को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा. झारखंड बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए वेबसाइटों की सूची देखें.

  1. jac.jharkhand.gov.in

  2. jac.nic.in

  3. jacresults.com

  4. jharresults.nic.in

JAC Board Result 2023: रिजल्ट कैसे चेक करें

चरण 1: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jacresults.com/ पर जाएं.

चरण 2: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2023 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: अपना लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

चरण 4: आपका जेएसी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट लें.

JAC 12th arts and commerce result 2023: एसएमएस से रिजल्ट चेक करने का तरीका

झारखंड बोर्ड जेएसी के कक्षा 12वीं परिणाम एसएमएस की मदद से भी चेक किए जा सकते हैं. छात्रों को अपने मैसेज बॉक्स में JHA12 स्पेस रोल नंबर टाइप करके 5676750 पर भेजने होंगे.

JAC 12th arts and commerce result 2023: पास होने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स

ध्यान रहे झारखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में क्वालीफाई होने के लिए छात्रों को विषयानुसार व कुल मिलाकर 33% मार्क्स चाहिए होंगे. दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे.

JAC 12th arts and commerce result 2023: ऑरिजनल मार्कशीट यहां मिलेगी

झारखंड इंटरमीडिएट परिणाम 2023 के लिए ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी. छात्र परिणाम घोषित होने के एक या दो सप्ताह बाद अपने जेएसी 12वीं परिणाम 2023 की मूल प्रतियां अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें