PM Ujjwala Yojana: ये डॉक्यूमेंट्स हैं तो आप भी फ्री में ले एलपीजी कनेक्शन, जानें पूरी योजना के बारे में

Updated at : 25 Apr 2022 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana: ये डॉक्यूमेंट्स हैं तो आप भी फ्री में ले एलपीजी कनेक्शन, जानें पूरी योजना के बारे में

Kolkata: A worker carries an LPG cylinder to load it onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000115A)

PM Ujjwala Yojana के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन मोदी सरकार देती है. यहां आपको यह बता दें कि इस योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं. साथ ही आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी ही चाहिए. ऐसे करें उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन

पीएम उज्‍जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) का लाभ यदि आप भी लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…इस योजना की बात करें तो शुरू में इसका लाभ 5 करोड़ महिलाओं को देने का रखा गया. बाद में योजना से 8 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्‍य रखा गया. आपको बता दें कि इस योजना के तहत घर की महिलाओं को फ्री में एलपीजी कनेक्‍शन दिया जाता है. इस योजना को लेकर सरकारी संस्‍था पीआईबी ने एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में एलपीजी कवरेज बढ़ गया है और ये 104.1 हो चुका है. 2016 में ये 62 प्रतिशत था.

रिपोर्ट की आगे की बात करें तो इसमें 9 करोड़ से भी अधिक डिपॉजिट फ्री एलपीजी कनेक्‍शन पिछले 6 साल में पीएम उज्‍जवला योजना के तहत बांटे गये हैं. इस योजना के अंतर्गत 35.1 प्रतिशत लाभार्थी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से आते हैं. रिपोर्ट की मानें तो पीएम उज्‍जवला योजना के तहत 14 करोड़ से अधिक फ्री एलपीजी रिफिल यानी भरे हुए सिलेंडर बांटे गये. आइए आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने का तरीका बताते हैं.


किसे मिलेगा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन मोदी सरकार देती है. यहां आपको यह बता दें कि इस योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं. साथ ही आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी ही चाहिए. इसके अलावा यदि एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन होगा तो उन्हें सरकार की ओर से इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की आपको है जरूरत

-उज्ज्वला कनेक्शन के लिए ई-केवाईसी (know your customer) जरुरी होता है.

-बीपीएल राशन कार्ड या किसी राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया राशन कार्ड, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे होने का प्रमाण आपके पास हो.

-आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड की आपको जरूरत होगी.

-बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जरूरत होगी.

-एक पासपोर्ट साइज का फोटो अपने साथ रखें.

Also Read: Sukanya Samriddhi Yojana: बदल गयी है सुकन्या समृद्धि योजना की ये पांच चीजें, जानिए पूरा डिटेल
ऐसे करें उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

-सबसे पहले उज्जवला योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www।pmuy।gov।in/hi/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-यहां पर आपको इण्डेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ऑप्शन नजर आयेंगे.

-आप अपनी सुविधा अनुसार को भी ऑप्शन चुनने का का करें.

-इसके बाद सावधानीपूर्वक सभी डिटेल्स भरने का काम करें.

-इसके आलावा आप चाहे तो फॉर्म डाउनलोड कर लें. इसे भरकर पास गैस एजेंसी डीलर के पास जमा भी कर सकते हैं.

-डॉक्यूमेंट वैरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने का काम किया जाएगा.

कनेक्शन के साथ आपको मिलेगा ये : उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन, भरा हुआ सिलेंडर और चूल्हा देने का काम किया जाता है. यही नहीं सरकार द्वारा लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है.

और जानकारी के इस नंबर पर करें संपर्क: अक्सर लोग उज्जवला योजना के बारे में जानकारी लेने के लिए परेशान नजर आते हैं, लेकिन सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन और टोल फ्री नबंर जारी किये हैं.

हेल्पलाइन नंबर-1906

टोल फ्री नंबर-18002666696

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola