चीन के औद्योगिक पार्क के लिए गुजरात सरकार करेगी भूमि अधि‍ग्रहण

Updated at : 16 May 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
चीन के औद्योगिक पार्क के लिए गुजरात सरकार करेगी भूमि अधि‍ग्रहण

वडोदरा : गुजरात सरकार ने आज कहा कि वह चीन की कंपनियों के लिए स्थापित किये जाने वाले औद्योगिक पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करेगी. चीन की सरकार ने पिछले साल सितंबर में गुजरात में चीनी कंपनियों के लिए एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये थे. भूमि अधिग्रहण […]

विज्ञापन

वडोदरा : गुजरात सरकार ने आज कहा कि वह चीन की कंपनियों के लिए स्थापित किये जाने वाले औद्योगिक पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करेगी. चीन की सरकार ने पिछले साल सितंबर में गुजरात में चीनी कंपनियों के लिए एक औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये थे. भूमि अधिग्रहण में देरी की वजह से परियोजना का काम बहुत धीरे चल रहा था.

राज्य के मंत्री सौरभ पटेल ने कहा ‘हालांकि, चीनी कंपनियों के लिए औद्योगिक पार्क स्थापित करने के समझौते पर पिछले साल सितंबर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अहमदाबाद यात्रा के दौरान हस्ताक्षर कर लिये गये थे लेकिन भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण परियोजना आगे नहीं बढ पा रही थी.’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बडोदरा के नजदीक लगने वाली इस परियोजना के लिये भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद करेगी. पार्क के लिये गुजरात औद्योगिक विकास निगम को भूमि अधिग्रहण करना है. निगम ने बडोदरा और अहमदाबाद के निकट कुछ भूखंड की पहचान की है, लेकिन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई.

मंत्री ने कहा कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पेटल जो कि इस समय प्रधानमंत्री के साथ चीन की यात्रा पर हैं. यात्रा के दौरान उन्होंने मुद्दे पर गौर किया और इस दिशा में पहल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola