भारत में यूट्यूब वीडियो अब ऑफलाइन उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल ने वीडियो साझा करने वाले पोर्टल यूट्यूब को आफलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी की है जिससे लोग बगैर डाउनलोड शुल्क के अपने पसंदीदा वीडियो देख सकेंगे. आगामी सप्ताहों में जैसे ही यह सेवा आफलाइन उपलब्ध हो जाएगी, लोग वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे, उसे संजो सकेंगे और बिना डाउनलोड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल ने वीडियो साझा करने वाले पोर्टल यूट्यूब को आफलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी की है जिससे लोग बगैर डाउनलोड शुल्क के अपने पसंदीदा वीडियो देख सकेंगे.

आगामी सप्ताहों में जैसे ही यह सेवा आफलाइन उपलब्ध हो जाएगी, लोग वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे, उसे संजो सकेंगे और बिना डाउनलोड किए दोबारा..तिबारा देख सकेंगे और बार बार लगने वाले डाउनलोड शुल्क से निजात पा सकेंगे.

गूगल के उपाध्यक्ष (उत्पाद प्रबंधन) सीजर सेनगुप्ता ने कहा, यूट्यूब यहां लोकप्रिय है. आप बार बार वीडियो देखते हैं. यह कितना सुखद होगा कि डाटा के लिए बिना शुल्क दिए आप बार बार इसे देख सकें और जहां चाहें वीडियो अपने साथ ले जाएं. उन्होंने कहा कि अगले कुछ सप्ताहों में यूट्यूब भारत में ऑफलाइन उपलब्ध होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola