29.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

IPL 2022 MI Full Schedule: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, टीम के खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है. पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पायी थी. इस बार एमआई रोहित शर्मा की अगुवाई में फिर से आईपीएल खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. फ्रेंचाइजी के पास एक मजबूत टीम है.

मुंबई इंडियंस निस्संदेह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे सफल फ्रेंचाइजी है. पांच बार की आईपीएल चैंपियन शायद पूरी दुनिया की सबसे महान टी-20 फ्रेंचाइजी टीमों में से एक हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम एक बार फिर आईपीएल 2022 में अपने खाते में एक और खिताब जोड़ने के इरादे से उतरेगी. मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने मजबूत टीम बनाने के लिए कई बड़े चेहरों को टीम में शामिल किया.

2021 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी थी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के लिए यह सबसे बड़ा झटका था जब 2020 की चैंपियन टीम 2021 सीजन के प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी थी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम उस विसंगति को दूर करने और आईपीएल 2022 सीजन में अपने खिताब जीतने के तरीके पर वापस जाने की कोशिश करेगी. 2008 में स्थापित, टीम का स्वामित्व भारत के सबसे बड़े समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल के उद्घाटन मैच में इन दो टीमों के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल
ईशान किशन को सबसे महंगा खरीदा

मुंबई इंडियंस ने 2020 सीजन से पहले 2011, 2013, 2017 और 2019 में आईपीएल का खिताब जीता है. अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स की तरह, एमआई के पास भी 48 करोड़ रुपये का पर्स था. उन्होंने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले 42 करोड़ रुपये में चार खिलाड़ियों को रिटेन किया. वहीं नीलामी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ में खरीदा था.


मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रिटेन खिलाड़ी : रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़ रुपये), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़ रुपये).

नीलामी में खरीदे गये खिलाड़ी : ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपये), देवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़ रुपये), बासिल थम्पी (30 लाख रुपये), मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़ रुपये), जयदेव उनादकट (1.3 करोड़ रुपये), मयंक मारकंडे (65 लाख रुपये), एन तिलक वर्मा (1.70 करोड़ रुपये), संजय यादव (50 लाख रुपये), जोफ्रा आर्चर (8 करोड़ रुपये), डेनियल सैम्स (2.60 करोड़ रुपये), टाइमल मिल्स (1.50 करोड़ रुपये), टिम डेविड (8.25 करोड़ रुपये), रिले मेरेडिथ (1 करोड़ रुपये), मो. अरशद खान (20 लाख रुपये), अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख रुपये), रमनदीप सिंह (20 लाख रुपये), राहुल बुद्धि (20 लाख रुपये), ऋतिक शौकीन (20 लाख रुपये), अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख रुपये), आर्यन जुयाल (20 लाख रुपये), फैबियन एलन (75 लाख रुपये).

Also Read: IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने इस अनजान खिलाड़ी पर क्यों लगाया 8.25 करोड़ का दांव? जानें क्या है कारण
मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

27 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – दोपहर 3:30 बजे – ब्रेबोर्न – सीसीआई.

2 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – दोपहर 3:30 बजे – डीवाई पाटिल स्टेडियम.

6 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – एमसीए स्टेडियम, पुणे.

9 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – एमसीए स्टेडियम, पुणे.

13 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे – एमसीए स्टेडियम, पुणे.

16 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – दोपहर 3:30 बजे – ब्रेबोर्न – सीसीआई.

21 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स – शाम 7:30 बजे – डीवाई पाटिल स्टेडियम.

24 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – वानखेड़े स्टेडियम.

30 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – डीवाई पाटिल स्टेडियम.

6 मई – गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – ब्रेबोर्न – सीसीआई.

9 मई – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे – डीवाई पाटिल स्टेडियम.

12 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 – वानखेड़े स्टेडियम.

17 मई – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे – वानखेड़े स्टेडियम.

21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – वानखेड़े स्टेडियम.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें