37.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

अधिकारों का हनन कर रही है सरकार

मेदिनीनगर :कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन राम ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान है. भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर चोट कर रही है. भाजपा के इस कार्य से देश की जनता आक्रोशित है. प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम शुक्रवार को टाउन […]

मेदिनीनगर :कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन राम ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान है. भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर चोट कर रही है. भाजपा के इस कार्य से देश की जनता आक्रोशित है. प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम शुक्रवार को टाउन हॉल में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग का गठन करने व केंद्र सरकार के नोटबंदी तथा कैशलेस के निर्णय के खिलाफ इस सम्मेलन का आयोजन हुआ.
अध्यक्ष श्री राम ने कहा कि देश व झारखंड में अनुसूचित जाति के लोगों की दशा अत्यंत ही खराब है. इस जाति के लोगों की शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक उत्थान के लिए सरकार को ठोस निर्णय लेकर काम करना चाहिए. लेकिन भाजपा सरकार इन गरीबों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं कर रही है. बल्कि गरीबों को परेशान कर रही है. विशिष्ट अतिथि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राम ने कहा कि भाजपा से देश के गरीबों का भला होने वाला नहीं है.
लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे है. पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में गरीबों की परेशानी बढ़ी है. पलामू कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में गरीब वर्ग के लोग उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं. देश के किसान हो या मजदूर सभी भाजपा के नीति एवं कार्य से परेशान है. कांग्रेस सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्यामनरायण सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र में हो या राज्य में सभी जगहों पर उनका तुगलकी फरमान चल रहा है.केंद्र सरकार ने जहां नोटबंदी का निर्णय लेकर देश की जनता की परेशानी बढ़ा दी. वहीं झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन तथा होल्डिंग टैक्स की दर बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है.
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पलामू जिलाध्यक्ष श्रीराम ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही गरीबों का भला होगा. संचालन गणेश रवि ने किया. मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाशीष पांडेय, प्रदेश सचिव विमला कुमारी, विनोद तिवारी, विश्राम दुबे, शमीम अहमद राइन, तपेश्वर प्रसाद, सिद्धनाथ गुप्ता, चिंतामणि देशमुख, विद्या सिंह चेरो, फनेश्वर दुबे, मनोज पासवान, नंदकुमार पासवान, नंदकिशोर रवि सहित कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें