क्रिकेट

Cricket News & Feature

विवाद सुलझाने में बीसीसीआई हस्‍तक्षेप करे : कपिल

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम में मतभेदों की रिपोर्टों के बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने आज मांग की कि बीसीसीआई को खिलाडियों के बीच ‘नजरिये में अंतर’ के मुद्दे को निपटाने के लिये हस्तक्षेप करना चाहिए. केवल तीन शीर्ष क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के लिये इस्तेमाल की गयी विवादास्पद रोटेशन प्रणाली से टीम के भीतर मतभेद की अटकलें लगायी जा रही हैं.

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का क्लीनस्वीप किया

दुबई: केविन पीटरसन के लगातार दूसरे शतक की मदद से इंग्लैंड ने चौथे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में चार विकेट की जीत के साथ पाकिस्तान का 4 . 0 क्लीनस्वीप किया.

पोंटिंग को हटाने पर चयनकर्ताओं पर बरसे हेडन

मेलबर्न: पूर्व आस्‍ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने रिकी पोंटिंग को एकदिवसीय क्रिकेट टीम से बाहर करने के लिये आज राष्टीय चयनकर्ताओं की कडी आलोचना की. पोंटिंग ने कल कहा कि वह आस्‍ट्रेलिया की तरफ़ से एकदिवसीय क्रिकेट में खेलने की उम्मीद नहीं रखते हैं लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. हेडन ने कहा, ‘‘यह हमारे वर्तमान समय के ब्रैडमैन के साथ शर्मनाक व्यवहार है.

श्रीलंका ने भारत को 51 रन से हराया

ब्रिस्बेन: श्रीलंका ने त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृखला के मैच में आज यहां भारत को 51 रन से हराया.

सहवाग ने रोटेशन पर भ्रम बढाया, धोनी का उपहास उडाया

ब्रिस्बेन: आलोचकों के निशाने पर रही विवादास्पद रोटेशन नीति को लेकर आज भ्रम तब और बढ़ गया जब वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह नहीं जानते कि क्षेत्ररक्षण की क्षमता के कारण ऐसा किया जा रहा है.

सहवाग ने माना, बल्लेबाजी में सुधार करना होगा

ब्रिस्बेन: विस्फ़ोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज स्वीकार किया कि त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिये उन्हें शीर्ष क्रम में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा.

सभी प्रारूपों में अलग कप्तान का समय आ गया है

नयी दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की रोटेशन नीति के आलोचक पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि समय आ गया है कि चयनकर्ता खेल के तीनों प्रारूपों के लिए अलग कप्तानों की नियुक्ति करें.

भारत को 290 रन का लक्ष्य

ब्रिस्बेन: बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के अहम मैच में आज यहां गाबा में भारत के खिलाफ़ छह विकेट पर 289 रन बनाए.

श्रीलंका के छह विकेट पर 289 रन

ब्रिस्बेन: श्रीलंका ने त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में आज यहां भारत के खिलाफ़ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 289 रन बनाए.

श्रीलंका के खिलाफ़ भारत की अगुआई को तैयार सहवाग

ब्रिस्बेन: वीरेंद्र सहवाग नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में कल यहां श्रीलंका के खिलाफ़ त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के मैच में भारतीय टीम की अगुआई कर सकते हैं.