ePaper

राजधानी में डेंगू के 16 और मरीज मिले

Updated at : 25 Sep 2013 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
राजधानी में डेंगू के 16 और मरीज मिले

पटना: सूबे सहित राजधानी में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है. मंगलवार को डेंगू के 38 नये केस पाये गये. इनमें पटना सिटी के दो, कंकड़बाग के दो, रामनगर के एक, फतुहा के एक, एनटीपीसी बाढ़ के एक, अनिसाबाद के एक, दानापुर के एक, इस्लामपुर के एक व मसौढ़ी के एक समेत राजधानी के […]

विज्ञापन

पटना: सूबे सहित राजधानी में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है. मंगलवार को डेंगू के 38 नये केस पाये गये. इनमें पटना सिटी के दो, कंकड़बाग के दो, रामनगर के एक, फतुहा के एक, एनटीपीसी बाढ़ के एक, अनिसाबाद के एक, दानापुर के एक, इस्लामपुर के एक व मसौढ़ी के एक समेत राजधानी के कुल 16 मरीज शामिल हैं.

पीएमसीएच में 25 मरीज, महावीर वात्सल्य में पांच मरीज, कुर्जी अस्पताल में एक, जगदीश मेमोरियल में दो मरीज, रूबन मेमोरियल में दो व मेडिजोन अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है. सिविल सजर्न कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है. डेंगू के अब तक कुल 465 केस पाये गये हैं. इनमें पटना के 126 केस हैं. सोमवार को भी 38 नये केस मिले थे.

फुलवारीशरीफ प्रतिनिधि के मुताबिक, जहानाबाद के एक मरीज को स्थानीय क्लिनिक में भरती कराया गया है. उसका नाम सफदर अली निवासी नया टोला है. वह जहानाबाद में एक मोटर कंपनी में काम करता है. सफदर की अम्मी नजबुल के मुताबिक उसे कई जगह दिखलाया गया था. सभी ने कहा कि उसे मलेरिया है. हालत बिगड़ती देख हमलोगों ने उसे डॉ एम कुमार के यहां भरती कराया, जहां सफदर को डेंगू होने की पुष्टि हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन