संचार क्रांति राजीव गांधी की देन

मुजफ्फरपुर: विश्व के मानचित्र पर भारत को लाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था. उन्होंने देश में संचार क्रांति की शुरुआत की थी. राजीव गांधी ने ही कंप्यूटर और टेलीफोन क्रांति ला कर 21वीं सदी में देश को आगे लाने का काम किया था. एक युवा प्रधानमंत्री के रूप में जितने कम […]
मुजफ्फरपुर: विश्व के मानचित्र पर भारत को लाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था. उन्होंने देश में संचार क्रांति की शुरुआत की थी. राजीव गांधी ने ही कंप्यूटर और टेलीफोन क्रांति ला कर 21वीं सदी में देश को आगे लाने का काम किया था. एक युवा प्रधानमंत्री के रूप में जितने कम समय में देश को जितना दिया शायद ही किसी ने ऐसा किया होगा. यह बातें मंगलवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 69वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा ने कही. जयंती के मौके पर महासचिव अनिल कुमार सिंह, अरुण चौधरी, शिवजी राय, हबीबुर रहमान, उमेश त्रिवेदी, अरविंद तिवारी, विदुकांत मिश्र, शंभू साह, विनोद चौधरी, महेश पासवान, बेबी कुमारी, मनोज कुमार महतो, जयनंदन प्रसाद, सुनील गुप्ता, मो. मुस्तकीम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










