ePaper

पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में आठ की मौत

Updated at : 20 Aug 2013 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में आठ की मौत

जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में आठ मुसाफिरों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये.पुलिस ने बताया कि घटना अलीपुरद्वार के पास मदारीहाट ब्लॉक के अंतर्गत रंगलीबंजा में उस समय घटी जब आलुओं से लदा एक ट्रक सामने से एक ट्रेकर से टकरा गया. हादसे […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में आठ मुसाफिरों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये.पुलिस ने बताया कि घटना अलीपुरद्वार के पास मदारीहाट ब्लॉक के अंतर्गत रंगलीबंजा में उस समय घटी जब आलुओं से लदा एक ट्रक सामने से एक ट्रेकर से टकरा गया. हादसे का शिकार हुए यात्री ट्रेकर में सफर कर रहे थे. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक घायल की अस्पताल में मौत हो गयी. सूत्रों के मुताबिक पांच घायलों का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola