डीलर के खिलाफ जनता दरबार में शिकायत

Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया . प्रखंड के चौकीहसन गांव के भदई मांझी ने जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में डीलर पर मनमानी व दबंगई करने का आरोप लगाते हुए राशन-केरोसिन दिलाने की फरियाद की है. पीडि़त ने अपने आवेदन में कहा है कि चौकीहसन का जन वितरण प्रणाली का दुकानदार मो. जान उनके बार- बार आग्रह करने के […]

विज्ञापन

बड़हरिया . प्रखंड के चौकीहसन गांव के भदई मांझी ने जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में डीलर पर मनमानी व दबंगई करने का आरोप लगाते हुए राशन-केरोसिन दिलाने की फरियाद की है.

पीडि़त ने अपने आवेदन में कहा है कि चौकीहसन का जन वितरण प्रणाली का दुकानदार मो. जान उनके बार- बार आग्रह करने के बावजूद न तो राशन देता है न केरोसिन. पीडि़त ने डीलर पर आरोप लगाया है कि वह डाक विभाग में सरकारी सेवक भी है.

श्री मांझी का कहना है कि मैं विकलांग हूं व दलित वर्ग से आता हूं, जबकि डीलर दबंग किस्म का है. साथ ही उन्होंने कहा है कि जब कभी वे राशन व केरोसिन लेने के लिए जाते हैं, तो डीलर गाली देकर भगा देता है. पीडि़त ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर न्याय दिलाया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन