बिना डॉक्टर का चल रहा पशु अस्पताल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 8:02 PM
संवाददाता.गोपालगंज…और तीन महीनों से बगैर डॉक्टर के ही अस्पताल चल रहा है. राजकीय पशु अस्पताल तो है मगर बिना डॉक्टर का. पदस्थापित डॉक्टर विकास कुमार ने तीन माह पूर्व रिजाइन कर अस्पताल छोड़ दिया. उसके बाद से झंझवा में पोस्टेड डॉक्टर मुमताज आलम को बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय पशु अस्पताल का अतिरिक्त प्रभार दिया […]
संवाददाता.गोपालगंज…और तीन महीनों से बगैर डॉक्टर के ही अस्पताल चल रहा है. राजकीय पशु अस्पताल तो है मगर बिना डॉक्टर का. पदस्थापित डॉक्टर विकास कुमार ने तीन माह पूर्व रिजाइन कर अस्पताल छोड़ दिया. उसके बाद से झंझवा में पोस्टेड डॉक्टर मुमताज आलम को बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय पशु अस्पताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. पशुपालकों का सुने तो प्रभारी डॉक्टर यहां समय नहीं दे पाते हैं. ऐसी स्थिति में प्राइवेट डॉक्टरों के सहारे पशुधन के ज्ञान रक्षा करना मजबूरी हो रही है. गत वर्ष करोड़ों की लागत से नये अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया है. अस्पताल में अब तक कर्मी आवश्यक सुविधाओं की कमी रह गयी. 50 हजार पशुओं की आबादीवाले इस अस्पताल में सिमेन का अभाव है. गर्भाधान के लिए मवेशियों संग पशुपालकों का बैरंग वापस लौटना पड़ता है. पशुधन सहायक विवेकानंद व आदेशपाल दिनेश कुमार के भरोसे पशु अस्पताल चल रहा है. डॉक्टर मुमताज से इस संदर्भ में पूछने पर बताया कि चार -चार जगहों पर अतिरिक्त प्रभार लिये काम करना पड़ता है. दो दिन यहां समय देता हंू. डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति हो जाने के बाद समस्या का समाधान हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










