बरही की घटना पार्टी फोरम में रखेंगे : यशवंत सिन्हा

Updated at : 12 Jan 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
बरही की घटना पार्टी फोरम में रखेंगे : यशवंत सिन्हा

12हैज81 में- वनभोज में शामिल यशवंत सिन्हा, मनीष जायसवाल, कुमार महेश सिंह व अन्य.चौपारण. प्रखंड के साहू भवन में सोमवार को भाजपा का वनभोज कार्यक्रम हुआ. वनभोज में पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, कुमार महेश सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए. वनभोज में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा […]

विज्ञापन

12हैज81 में- वनभोज में शामिल यशवंत सिन्हा, मनीष जायसवाल, कुमार महेश सिंह व अन्य.चौपारण. प्रखंड के साहू भवन में सोमवार को भाजपा का वनभोज कार्यक्रम हुआ. वनभोज में पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, कुमार महेश सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए. वनभोज में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद है. मैं विधानसभा चुनाव के दौरान आश्वस्त था. इसी कारण चुनाव प्रचार मैदान में नहीं आ पाये. बरही की घटना पर उन्होंने कहा कि किसी के बारे में टीका-टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं. यह पार्टी फोरम की बात है. समय पर इस घटना को पार्टी फोरम में उठाऊंगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की तरह पूरे क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना को धरातल पर उतारेंगे. बिजली की समस्या से निजात के लिए मुख्यमंत्री से बात हुई है. जल्द ही बिजली की समस्या का समाधान होगा. उनके साथ सुरेंद्र सिन्हा, अशोक यादव, टुन्नू गोप, सुनील साहू, अर्जुन साव, महावीर साहू, अंबिका सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, दीपक सिन्हा, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साहू, राजेश सहाय, उदय सिन्हा, सीताराम साहू, अशोक कुमार गुप्ता, शंकरनाथ साही, गणेश यादव, संजीव कतरियार, हीरा गुप्ता, अमित साहू, दामोदर सिंह, विजय साव, हीरा सिंह, अर्जुन पांडेय, दामोदर सिंह, कृष्णा साव, राजेश कुमार गुप्ता, बबलू सिंह, सुनील सिन्हा सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola