पीके दास अध्यक्ष और पीके महतो ब्रांच सचिव निर्वाचित
जमशेदपुर: रविवार को ऑल इंडिया रेलवे लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन (एआइएलआरएसए)आद्रा ब्रांच का बीजीएम और चुनाव आद्रा बंगाली रेलवे कॉलोनी में हुआ. इसमें सर्वसम्मति से आद्रा ब्रांच के अध्यक्ष पद पर पीके दास और सचिव पद पर पीके महतो चुने गये. कार्यकारी अध्यक्ष बीके गांगुली, संयुक्त सचिव डीके सिंह, कोषाध्यक्ष आर कर्माकर, असिस्टेंट सेक्रेटरी संजीत […]
इसमें सर्वसम्मति से आद्रा ब्रांच के अध्यक्ष पद पर पीके दास और सचिव पद पर पीके महतो चुने गये. कार्यकारी अध्यक्ष बीके गांगुली, संयुक्त सचिव डीके सिंह, कोषाध्यक्ष आर कर्माकर, असिस्टेंट सेक्रेटरी संजीत सेन को चुना गया. इसके अलावा ब्रांच की कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया.
रेलवे में एफडीआइ देश की शर्तो पर हो. आद्रा में हुए एआइएलआरएसए के बीजीएम में ऑल इंडिया रेलवे लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री कॉमरेड एमएन प्रसाद ने कहा कि रेलवे में होने वाले एफडीआइ के वे विरोधी नहीं हैं, लेकिन एफडीआइ भारत की शर्तो पर होना चाहिए. वहीं बीजीएम में टीम के साथ पहुंचे टाटानगर से राष्ट्रीय संगठन सचिव पारस कुमार ने रेलकर्मियों से उनके हित और अधिकार के लिए तैयार व सतर्क रहने का आह्वान किया. इससे पूर्व बीजीएम का उदघाटन धनबाद के डिवीजनल सेक्रेटरी कॉमरेड एके राउत ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










