ePaper

नशे में धुत युवक ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Updated at : 28 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

अमरपुर : थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के नुरगंज में दो शराबी युवकों ने गांव की ही लड़की के साथ छेड़छाड़ की. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है. पीडि़ता ने बताया कि गोतयारी विवाद में हुई मारपीट में उसके पिता का नाम थाने में दर्ज था. इससे पिताजी नुरगंज स्थित मौलवी पोखर […]

विज्ञापन

अमरपुर : थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के नुरगंज में दो शराबी युवकों ने गांव की ही लड़की के साथ छेड़छाड़ की. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है. पीडि़ता ने बताया कि गोतयारी विवाद में हुई मारपीट में उसके पिता का नाम थाने में दर्ज था. इससे पिताजी नुरगंज स्थित मौलवी पोखर के समीप बने मील पर सोने के लिए नहीं आते थे.

यहां पर हम तीन बहन रात में घर से खाना खाकर सोने के लिए आती थी. बुधवार की देर रात गांव के रोबिन मंडल के पुत्र सिंटु मंडल व सुनील मंडल के पुत्र धर्मेंद्र कुमार शराब के नशे में आया और छेड़छाड़ करने लगा. इसकी जानकारी हमने पिता व मम्मी दी. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात हम लोग गांव के एक शादी समारोह में नाच गान कर वापस आकर मौलवी पोखर के पुल पर बैठे थे. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन