झाविमो के साथ जनबल : आलोक चौरसिया

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर. डालटनगंज विधानसभा के झाविमो प्रत्याशी आलोक चौरसिया ने कहा कि इस विधानसभा में धनबल पर जनबल भारी पड़ेगा. जनता झाविमो के साथ है. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस बार जनता जरूर मौका देगी. श्री चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी कई समस्याओं से […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर. डालटनगंज विधानसभा के झाविमो प्रत्याशी आलोक चौरसिया ने कहा कि इस विधानसभा में धनबल पर जनबल भारी पड़ेगा. जनता झाविमो के साथ है. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस बार जनता जरूर मौका देगी. श्री चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी कई समस्याओं से जूझ रही है. जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र का विकास अवरुद्ध कर रखा है. गरीब, हरिजन, पिछड़ा, शोषित वर्ग को उपेक्षित रखा गया है. उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया, तो समाज के उपेक्षित वर्ग का विकास होगा. उन्होंने कहा कि झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य का विकास होगा. उन्होंने आम मतदाताओं से कं घी छाप पर वोट करने की अपील की है. केंद्रीय सचिव मुरारी पांडेय ने कहा कि जनता बदलाव के लिए तैयार है.जनसंपर्क में भीष्म प्रसाद चौरसिया, शैलेंश चंद्रवंशी, शिवप्रसाद यादव सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola