गिरिडीह में डिप सीवरेज सिस्टम को हरी झंडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2014 4:26 AM
गिरिडीह. शहर में नाली समस्या को देखते हुए बड़े शहरों की तर्ज पर गिरिडीह में भी डिप सीवरेज बनाया जायेगा, ताकि नालियों के पानी की निकासी आसानी से हो सके. बुधवार को रांची में हुई नगर विकास विभाग की बैठक में गिरिडीह नप अध्यक्ष दिनेश यादव की पहल पर गिरिडीह शहरी क्षेत्र में डिप सीवरेज […]
गिरिडीह. शहर में नाली समस्या को देखते हुए बड़े शहरों की तर्ज पर गिरिडीह में भी डिप सीवरेज बनाया जायेगा, ताकि नालियों के पानी की निकासी आसानी से हो सके. बुधवार को रांची में हुई नगर विकास विभाग की बैठक में गिरिडीह नप अध्यक्ष दिनेश यादव की पहल पर गिरिडीह शहरी क्षेत्र में डिप सीवरेज निर्माण को हरी झंडी दे दी गयी है. यह कार्य नगर विकास विभाग के अंतर्गत संचालित जुडको संस्था द्वारा कराया जायेगा. अध्यक्ष स्वयं नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह है. बुधवार को गिरिडीह में डिप सीवरेज बनाने का प्रस्ताव पारित करते हुए प्रथम चरण के तहत सर्वे का कार्य टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस को सौंपा गया है. सर्वे के बाद तैयार किये गये डीपीआर के आधार पर आगे के कार्य को धरातल पर उतारा जायेगा. इस संबंध में नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि गिरिडीह में नाली जाम सहित अन्य समस्याओं को देखते हुए वे लगातार गिरिडीह शहरी क्षेत्र में डिप सीवरेज बनाने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग में रखते रहे थे. संभवत: अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










