धर्मांतरण के खिलाफ पत्‍नी ने करायी पति पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2014 4:22 PM

विज्ञापन

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती ने अपने पति पर पति पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मलहोत्रा ने बताया कि बीस साल की युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि रियाज नाम के एक व्यक्ति ने पहले उसे प्यार का झांसा […]

विज्ञापन

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती ने अपने पति पर पति पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मलहोत्रा ने बताया कि बीस साल की युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि रियाज नाम के एक व्यक्ति ने पहले उसे प्यार का झांसा दे कर शादी कर ली और शादी के बाद वह उसे धर्मांतरण और दहेज लाने के लिए प्रताडित करने लगा.

मलहोत्रा ने बताया कि युवती का आरोप है कि उसके पति तथा घरवालों ने 27 अगस्त को उसे घर से बाहर निकाल दिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती ने रियाज समेत छह और लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करयी है. जिस मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola