विकास दुबे का सहयोगी पकड़ा गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2014 5:47 PM
व्यवसायी से रंगदारी मांग रहा थागढ़वा. गढ़वा शहर के इंदिरा गांधी रोड स्थित महालक्ष्मी ट्रेडर्स नामक दुकान में रंगदारी मांगने आये दो युवकों में एक युवक को पुलिस ने मौके से धर दबोचा है. गिरफ्तार युवक का नाम छोटू दुबे बताया गया. वह बिहार के नवादा का रहनेवाला बताया जा रहा है. जबकि उसका एक […]
व्यवसायी से रंगदारी मांग रहा थागढ़वा. गढ़वा शहर के इंदिरा गांधी रोड स्थित महालक्ष्मी ट्रेडर्स नामक दुकान में रंगदारी मांगने आये दो युवकों में एक युवक को पुलिस ने मौके से धर दबोचा है. गिरफ्तार युवक का नाम छोटू दुबे बताया गया. वह बिहार के नवादा का रहनेवाला बताया जा रहा है. जबकि उसका एक अन्य सहयोगी चिनिया रोेड निवासी बालमुकुंद दुबे मौके से भाग निकलने में सफल रहा. ये दोनों युवक उक्त दुकान से विकास दुबे के नाम पर एक लाख रुपये रंगदारी लेने आये थे. वह दुकानदार को मोबाइल से विकास दुबे से बात कराने का प्रयास कर रहा था. लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छोटू दुबे को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस को छोटू को थाना लाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. वहां उपस्थित सैकड़ों की संख्या में शहरवासी उसे मौके पर ही सजा देने के लिए बेताब दिख रहे थे. पुलिस ने किसी तरह उसे बचा कर थाना तक लाया. मौके से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










