महिला के बैंक खाते से उच्चकों ने उड़ाये 51 हजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2014 5:32 AM
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया की महिला के बैंक खाता से फर्जी तरीके से 51 हजार रुपये की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने बताया कि उसका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक हैं. गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया. सामने वाले ने अपने को बैक का अधिकारी […]
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया की महिला के बैंक खाता से फर्जी तरीके से 51 हजार रुपये की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने बताया कि उसका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक हैं.
गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया. सामने वाले ने अपने को बैक का अधिकारी बताया और कहा कि आपका एटीएम दो दिनों में बदल जायेगा. इसके लिये आपको नया पीन नंबर दिया जा रहा है. इसके बाद पुराना पीन नंबर व कोड मांगा. बैंक का फोन समझ कर पीन दे दिया. इसके कुछ देर बाद बैंक खाता से 51 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. पीएनबी के शाखा प्रबंधक जगनमय मिश्र ने बताया कि सभी लोग दूरभाष पर किसी भी व्यक्ति को पिन या कोड नंबर नहीं दें. जरूरत है तो स्थानीय बैक से संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










