ईरान पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सख्ती से निबटेगा अमेरिका: ओबामा

वाशिंगटन : ईरान के साथ कारोबारी सौदा करने का इरादा करने वाली कंपनियों को चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह यह कदम अपनी तबाही की कीमत पर करें क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगी ऐसी कंपनियों के साथ सख्ती से पेश आएंगे. ओबामा ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्रांस्वा ओलांद के […]
वाशिंगटन : ईरान के साथ कारोबारी सौदा करने का इरादा करने वाली कंपनियों को चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह यह कदम अपनी तबाही की कीमत पर करें क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगी ऐसी कंपनियों के साथ सख्ती से पेश आएंगे.
ओबामा ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्रांस्वा ओलांद के साथ संयुक्त प्रेस सम्मेलन में कहा, ‘‘वे अब अपनी तबाही की कीमत पर ऐसा करें क्योंकि हम प्रतिबंधों के संदर्भ में एक टन ईंट की तरह उनपर आ पड़ेंगे जिसे हम नियंत्रित करते हैं.’’
ओबामा ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इस अंतरिम समझौते के दौरान भी असाधारण रुप से दृढ़ रहे हैं और वे लागू होने लायक सभी प्रतिबंधों को पूरी तरह लागू करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










