पाक में मोबाइल सेवाएं ठप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:40 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के यहां आगमन पर सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में आज मोबाइल सेवाएं बंद कर दी. ली भारत की आधिकारिक यात्र के बाद आज यहां के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे. सरकारी पाकिस्तानी दूरसंचार प्राधिकरण :पीटीए: ने सभी मोबाइल कंपनियों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के यहां आगमन पर सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में आज मोबाइल सेवाएं बंद कर दी.

ली भारत की आधिकारिक यात्र के बाद आज यहां के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे. सरकारी पाकिस्तानी दूरसंचार प्राधिकरण :पीटीए: ने सभी मोबाइल कंपनियों को औपचारिक अधिसूचना जारी करके स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे तक सेवाएं बंद रखने के लिए कहा है.

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी योजना बनाने और हमलों को अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन का नियमित रुप से उपयोग करते हैं. अधिकारियों ने इस्लामाबाद के पास नूर खान सैन्य हवाई अड्डे से राष्ट्रपति भवन जाने वाले मुख्य मार्ग पर चीन के प्रधानमंत्री के लिए सुरक्षा उपाय किये हैं. ली पाकिस्तान पहुंचने के तुरंत बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे.

लोगों का कहना है कि मोबाइल सेवाएं बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ खास दिनों और आयोजनों के अवसर पर खतरे को देखते हुए प्राधिकारी नियमित रुप से मोबाइल सेवाएं बंद कर देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola