मालदीव में आपातकाल हटाया गया

Published at :10 Nov 2015 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
मालदीव में आपातकाल हटाया गया

माले : मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने आज तत्काल प्रभाव से आपातकाल की स्थिति समाप्त कर दी. एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए और सुरक्षा बलों को व्यापक अधिकार देते हुए आपातकाल लागू किया गया था और आवाजाही तथा एक जगह एकत्रित होने की आजादी के अधिकार पर रोक लगा दी […]

विज्ञापन

माले : मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने आज तत्काल प्रभाव से आपातकाल की स्थिति समाप्त कर दी. एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए और सुरक्षा बलों को व्यापक अधिकार देते हुए आपातकाल लागू किया गया था और आवाजाही तथा एक जगह एकत्रित होने की आजादी के अधिकार पर रोक लगा दी गयी थी.

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘चार नवंबर 2015 से 30 दिन के लिए आपातकाल की घोषणा की गयी थी. अब इसे तत्काल प्रभाव से 10 नवंबर को समाप्त किया जाता है.” बयान के अनुसार देश में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद सुरक्षा संबंधी हालात सुधर गये हैं.
इसमें यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति ने आपातकाल हटाने के लिए मित्र देशों की सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के आग्रहों पर भी विचार किया. अमेरिका, राष्ट्रमंडल देशों और श्रीलंका ने मालदीव से आपातकाल हटाने का आग्रह किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola