चीनी शहर में मध्यम तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

बीजिंग : उत्तर पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में स्थित हुनशुन शहर में आज तड़के 5.3 तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया.स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार आज सुबह 4:17 बजे आए […]
बीजिंग : उत्तर पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में स्थित हुनशुन शहर में आज तड़के 5.3 तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया.स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार आज सुबह 4:17 बजे आए इस भूकंप का केंद्र 539 किलोमीटर की गहरायी पर था.सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस भूकंप के दौरान शहर के ज्यादातर लोग सोए हुए ही रहे.
कोरियाई स्वायत्त प्रांत यानबियान में भूकंप विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र काफी गहराई में था, इसी कारण यह महसूस नहीं हुआ और इससे ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










