शरीफ का न्यौता मनमोहन ने ठुकराया, नहीं जायेंगे पाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शपथ ग्रहण में शामिल होने नहीं जायेंगे. कल नवाज शरीफ ने यह घोषणा की थी कि वे मनमोहन सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. लेकिन आज टीवी चैनलों के हवाले से यह खबर आयी कि मनमोहन सिंह […]
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के शपथ ग्रहण में शामिल होने नहीं जायेंगे. कल नवाज शरीफ ने यह घोषणा की थी कि वे मनमोहन सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे.
लेकिन आज टीवी चैनलों के हवाले से यह खबर आयी कि मनमोहन सिंह ने नवाज शरीफ का न्यौता ठुकरा दिया है. नवाज ने सोमवार को कहा था कि अगर भारतीय प्रधानमंत्री उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होते हैं तो उन्हें खुशी होगी.
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक रूप से शरीफ की पार्टी पीएमएलएन की जीत की घोषणा नहीं की है लेकिन जिस तरह से पीएमएलएन को बढ़त मिली है उससे तय है कि शरीफ ही प्रधानमंत्री होंगे. एक भारतीय चैनल से बातचीत में शरीफ ने कहा था कि हमें 1999 से अपनी यात्रा शुरू करनी होगी. भारत मुझे आमंत्रित करें या नहीं मैं वहां जरूर जाऊंगा.
शरीफ के इस बयान के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनाव में बड़ी जीत के लिए नवाज शरीफ को बधाई दी और उन्हें भारत आने का न्यौता दिया.
मनमोहन सिंह ने अपने बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते के प्रति आपकी सार्वजनिक प्रतिबद्धता का भारत की जनता स्वागत करती है. यह रिश्ता शांति,सहयोग और मित्रता का है. मैं आपके और आपकी सरकार के साथ कार्य करने की इच्छा रखता हूं. वहीं भाजपा के नेता बलबीर पुंज ने कहा था कि प्रधानमंत्री को इंतजार करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










